-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- This Day Is Narsingh Jayanti Know The Exact Date Auspicious Time And Its Glory
आज है ‘नृसिंह जयंती’, जानें सही तिथि, शुभ-मुहूर्त और इसकी महिमा
- Written By: नवभारत डेस्क

(Image-Twitter)
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: ‘नृसिंह सिंह जयंती’ वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह जयंती 14 मई शनिवार को है। मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु ने नरसिंह (नृसिंह) के रूप में अवतार लिया था और हिरण्यकश्यप का वध किया था। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु ने अवतार लिया था और इस संसार में धर्म की स्थापना के लिए हिरण्यकश्यप का वध किया था। इसलिए, आज पूरे देश में बहुत उत्साह के साथ नरसिंह जयंती के रूप में मनाया जाता है। नरसिंह अवतार में भगवान विष्णु आधे शेर और आधे मानव के रूप में अवतार लिया था। नरसिंह अवतार में उनका चेहरा और पंजे सिंह की तरह थे और शरीर का बाकी हिस्सा मानव की तरह था। आइए जानें नरसिंह जयंती की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व के बारे में-
तिथि
चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 14 मई 2022, शनिवार दोपहर 03:23 बजे
सम्बंधित ख़बरें
रोजी-रोटी से शुरू आंदोलन बना बगावत, PoK में जारी हिंसा से बेनकाब हुई पाक सरकार और मुनीर सेना
TVS ने रचा नया इतिहास, जुलाई में बिके रिकॉर्ड 55,480 इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ola-Ather को छोड़ पीछे
मैं पूरी तरह ब्लैंक हो गई थी, काजल राघवानी ने सुनाई दर्दभरी कहानी, शादीशुदा शख्स संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी
सिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ की सेंध! 9 गिरफ्तार और 46 सस्पेंड, ट्रस्ट ने खोला शिवसेना UBT कनेक्शन का राज
चतुर्दशी तिथि समाप्त: 15 मई 2022, रविवार दोपहर 12:46 बजे
पूजा-मुहूर्त
‘नरसिंह जयंती’ मध्याह्न संकल्प का शुभ समय:
प्रातः 10:57 से दोपहर 01: 40 तक
नरसिंह जयंती सायंकाल पूजा समय: सायं 04: 22 से 07:05 तक ।
इन मुहूर्त काल में की गई पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
पूजा-विधि
ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र स्नान करके नए वस्त्रों को धारण करें।
पूजन से पूर्व पूजा स्थल को साफ करें और विधिवत मूर्तियों या तस्वीरों की स्थापना करें।
जयंती के इस दिन नरसिंह जी के साथ साथ लक्ष्मी पूजन भी किया जाता है।
पूजा के समय और दिन के समय भी भगवान नरसिंह जी की आराधना करें।
पूजा के बाद देवताओं को नारियल, मिठाई, केसर और फलों का भोग लगाएं।
नरसिंह जयंती पर भगवान नरसिंह का व्रत सूर्योदय के समय आरंभ होकर सूर्योदय पर ही समाप्त हो जाता है।
इस व्रत में अनाज का सेवन निषेध है।
शाम की पूजा के उपरांत तिल, भोजन और वस्त्र का दान करें। इससे पुण्य प्राप्त होता है।
महिमा
वैशाख महीने के शुक्लपक्ष की चतुर्दशी तिथि पर विष्णुजी के चौथे अवतार के रूप में भगवान नृसिंह पूजा की जाती है साथ ही इस दिन व्रत और उपवास भी किया जाता है। इस दिन व्रत करने वाले को भगवान की पूजा के साथ ही श्रद्धा के हिसाब से अन्न, जल, तिल, कपड़े या लोगों की जरूरत के हिसाब से चीजों का दान देना चाहिए। इस दिन व्रत करने वाले के हर तरह के दुख खत्म हो जाते हैं। दुश्मनों पर जीत मिलती है और मनोकामना भी पूरी होती है।
This day is narsingh jayanti know the exact date auspicious time and its glory
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रोजी-रोटी से शुरू आंदोलन बना बगावत, PoK में जारी हिंसा से बेनकाब हुई पाक सरकार और मुनीर सेना
Aug 03, 2026 | 08:02 PMTVS ने रचा नया इतिहास, जुलाई में बिके रिकॉर्ड 55,480 इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ola-Ather को छोड़ पीछे
Aug 03, 2026 | 07:57 PMमैं पूरी तरह ब्लैंक हो गई थी, काजल राघवानी ने सुनाई दर्दभरी कहानी, शादीशुदा शख्स संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी
Aug 03, 2026 | 07:50 PMसिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ की सेंध! 9 गिरफ्तार और 46 सस्पेंड, ट्रस्ट ने खोला शिवसेना UBT कनेक्शन का राज
Aug 03, 2026 | 07:49 PMCorporate Rules 2026: जेपीसी ने घटाया पेनल्टी का बोझ, MD बनने की उम्र अब 18 साल
Aug 03, 2026 | 07:42 PMRamayana Movie: शूर्पणखा के किरदार को लेकर रकुल का बयान, बोली- इतिहास ने उसे सिर्फ एक पल के लिए याद रखा
Aug 03, 2026 | 07:38 PMAyodhya News: 8 अगस्त से अयोध्या में लागू होगा भारी वाहनों का डायवर्जन, जानिए किन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
Aug 03, 2026 | 07:36 PMवीडियो गैलरी

दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM










