- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Classes Will Be Held Only From 7 Am To 10 Am
अब सुबह 7 से 10 बजे तक ही लगेंगी कक्षाएं, भंडारा जिलाधिकारी कुमार ने बदला स्कूलों का समय
भंडारा जिले में बढ़ते तापमान के कारण स्कूलों का समय बदला गया है। अब कक्षाएं सुबह 7 से 10 बजे तक ही लगेंगी। बच्चों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।

Bhandara District: भंडारा जिले में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है. जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष सावन कुमार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले की सभी शालाओं के समय में तत्काल प्रभाव से बदलाव करने के आदेश जारी किए हैं.
जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, भंडारा जिले की सीमा क्षेत्र में आने वाली सभी आंगनवाड़ी, प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों का समय अब सुबह 700 बजे से सुबह 1000 बजे तक ही रहेगा. यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि छात्र दोपहर की भीषण तपिश और लू की चपेट में आने से बच सकें. गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जिले के तापमान में भारी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है, जिससे नागरिकों, विशेषकर बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ गई थी.
एक ज्ञापन सौंपकर इस संबंध में मांग भी की गई थी. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम2005 की धारा 25 और 30 के तहत जिलाधिकारी को आपदा निवारण और सुरक्षा के लिए उचित उपाय करने के अधिकार प्राप्त हैं.बच्चों के खानपान व स्वास्थ्य का ख्याल रखेंइन्हीं अधिकारों का उपयोग करते हुए छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्कूलों के संचालन की अवधि को सीमित किया गया है.
सम्बंधित ख़बरें
Chasakman Dam Water Level: पुणे जिले में बढ़ी पानी की चिंता, चासकमान बांध में सिर्फ 18.32% जल भंडार शेष
पिंपरी-चिंचवड़ में किराएदारों की जानकारी छिपाना पड़ेगा भारी, मकान मालिकों पर होगी कार्रवाई
PCMC Financial Crisis: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा पर 4493 करोड़ का कर्ज, विकास कार्यों पर मंडराया संकट
Pune First Branding Campaign: पुणे मनपा का ‘पुणे प्रथम’ अभियान शुरू, शहर को मिलेगी नई वैश्विक पहचान
जिलाधिकारी सावन कुमार ने जिले के सभी शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रबंधनों को इस आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे गर्मी के इस मौसम में बच्चों के खानपान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. यह आदेश तत्काल प्रभाव से पूरे जिले में लागू कर दिया गया है.
Classes will be held only from 7 am to 10 am
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में फिर निर्भया जैसी दरिंदगी: चलती बस में महिला से गैंगरेप, भड़के केजरीवाल बोले- ‘हमने कुछ नहीं सीखा’
May 14, 2026 | 04:31 PMMonsoon Alert: समय से 5 दिन पहले दस्तक देगा मॉनसून, इस तारीख से शुरू होगी भारी बारिश; क्या है IMD का अपडेट?
May 14, 2026 | 04:27 PMगडकरी चले बस से, फडणवीस ने की बुलेट की सवारी, तो नितेश राणे पैदल चलकर पहुंचे मंत्रालय; देखें VIDEO
May 14, 2026 | 04:08 PMWest Bengal 12th Result OUT: बंगाल बोर्ड के 91.23% छात्र हुए पास, अद्रितो पाल ने मारी बाजी, यहां देखें रिजल्ट
May 14, 2026 | 04:06 PMSugar Export Ban: चीनी का एक्सपोर्ट हुआ बंद, क्या बदलेगी चाय की मिठास, ये हैं 6 हेल्दी स्वीटनर ऑप्शन
May 14, 2026 | 04:02 PMदिल्ली में E-Rickshaw पर बड़ा एक्शन, 15 मई से लागू होंगे नए नियम, अब नहीं चलेगी मनमानी
May 14, 2026 | 04:01 PMVat Savitri Vrat: वट सावित्री व्रत इन चीजों के बिना है अधूरा, यहां से नोट कीजिए पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट
May 14, 2026 | 03:58 PMवीडियो गैलरी

सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM
मैंने उसे पहले ही दी थी सलाह…प्रतीक के निधन पर अखिलेश यादव ने बताया 2 महीने पुरानी मुलाकात का राज
May 14, 2026 | 12:56 PM
NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM














