- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Barabanki Accident Collision Two Car And Auto Five People Same Family Died
UP के बाराबांकी में भयंकर रोड एक्सीडेंट, एक ही परिवार के 5 की दर्दनाक मौत, 8 घायल
- Written By: राहुल गोस्वामी
UP के बाराबंकी जिले के महमूदाबाद मार्ग पर स्थित ग्राम इनायतपुर सागर पब्लिक स्कूल के निकट दो कारों और एक ई-रिक्शा में टक्कर हो जाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।

(डिज़ाइन फोटो)
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश से मिली एक सनसनीखेज खबर के अनुसार जिले के लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर बीते गुरुवार देर रात बड्डूपुर क्षेत्र के इनैतापुर गांव के पास दो कार व एक ऑटो में भयंकर टक्कर हो गई। इसमें एक कार तो सड़क के बगल सीधे तालाब में चली गई। इस भयानक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 की हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के थाना कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग पर स्थित ग्राम इनायतपुर सागर पब्लिक स्कूल के निकट दो कारों और एक ई-रिक्शा में टक्कर हो जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए सभी लोग बाराबंकी के ही रहने वाले थे। घटना में आठ साल की बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी ई-रिक्शा से सीतापुर जिले के महमूदाबाद में किसी परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
यहां पढ़ें – महाराष्ट्र: मुंबई के टाइम्स टॉवर में लगी भयंकर आग,कई के फंसे होने की आशंका, देखें Video
सम्बंधित ख़बरें
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
क्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
अंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
घटना की सिलसिलेवार बात करें तो बीते गुरुवार की देर रात थाना बडडूपुर क्षेत्र के कुर्सी-महमूदाबाद मार्ग पर इनायतपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में फतेहपुर से लखनऊ की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार ने पहले ई-रिक्शा में टक्कर मारी। इसके बाद वह सामने से आ रही एक दूसरी कार से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क किनारे बने तालाब में गिर गई।
पुलिस ने जानकारी दी कि ई-रिक्शा में एक ही परिवार के आठ लोग सवार थे, जो कुर्सी थाना अंतर्गत ग्राम उमरा के निवासी थे। हादसे में उन्हें गंभीर चोट आई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र घुघटेर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं छह घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया।
यहां पढ़ें – कोलकाता कांड: CBI के बाद ED का एक्शन, संदीप घोष के 6 ठिकानों पर रेड, आज SC में सुनवाई
घटना पर SP दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम उमरा निवासी आठ साल की बच्ची समेत एक ही परिवार के आठ लोग ई-रिक्शा से सीतापुर के महमूदाबाद में दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। बच्ची समेत तीन लोगों का जिला अस्पताल में इलाज हो रहा है, जबकि पांच लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में इरफान, अजीज अहमद, वहीदुन, ताहिरा बानो, साबरीन शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार लोग भी घायल हुए हैं, जिनका निजी अस्पताल में उपचार हो रहा है। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। बाद में राज्य SDRF की टीम को बुलाकर बचाव अभियान चलाया गया और तालाब में गिरी कार को निकाला गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Up barabanki accident collision two car and auto five people same family died
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
May 29, 2026 | 03:09 AMAaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM











