-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- Monsoon Active In Rajasthan 176 Mm Rain In Malpura
राजस्थान में जमकर बरस रहे मेघ, मालपुरा में दर्ज की गई 176 मिलीमीटर बारिश
- Written By: रीना पंवार
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान टोंक के मालपुरा में 176 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आज भी मानसून सक्रिय रहने के आसार है।

(सौजन्य एएऩआई)
जयपुर : राजस्थान में बादल जमकर बरस रहें हैं। मानसून की सक्रियता के चलते यहां बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान यहां के मालपुरा में सबसे अधिक 176 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि के दौरान टोंक के मालपुरा में 176 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बांसवाड़ा के साजनगढ़ में 116 मिलीमीटर, तिजारा में 107 मिलीमीटर, दानपुर में 101 मिलीमीटर बारिश हुई। बूंदी के नैनवां में 102 मिलीमीटर, थानागाजी में 97 मिलीमीटर, कोटा के पीपल्दा में 90 मिलीमीटर, टपूकड़ा में 88 मिलीमीटर, जयपुर के फागी में 82 मिलीमीटर, करौली में 75 मिलीमीटर, रामगढ़ में 75 मिलीमीटर, झुंझुनूं के नवलगढ़ में 68 मिलीमीटर और दौसा के बसवा में 65 मिमी बारिश हुई।
टोंक समेत आसपास के जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना
राज्य के अनेक हिस्सों में इस दौरान मध्यम से अति भारी बारिश हुई। जयपुर केंद्र के अनुसार आज परिसंचरण तंत्र दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है तथा सतह से 5.4 किलोमीटर तक विस्तृत है। मानसून ट्रफ लाइन आज बीकानेर, सीकर से होकर गुजर रही है। जयपुर केंद्र के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आज भी मानसून सक्रिय रहने के आसार है। इसके चलते जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है। टोंक और आसपास के जिलों में एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की भी संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
6 जुलाई को भी जारी रहेगी भारी बारिश
6 जुलाई को भी पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, सात-आठ जुलाई को भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आ सकती है तथा उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम केंद्र ने कहा कि इसके बाद 9-10 जुलाई से पुनः पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में आगामी दो-तीन दिन दोपहर बाद मेघ गर्जन, आंधी के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं और जोधपुर संभाग के पूर्वी तथा उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Monsoon active in rajasthan 176 mm rain in malpura
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रिया सुले समर्थन करें तो अच्छा है वरना पश्चिम बंगाल जैसा होगा हाल, परिसीमन बिल पर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान
Jul 15, 2026 | 03:39 PMमुरैना पुलिस पर बड़ा सवाल: थाने के भीतर गुंडा सूची के 17वें नंबर के बदमाश ने सरेआम लगाई पंचायत
Jul 15, 2026 | 03:39 PMWashim Crime: पत्नी की हत्या के बाद शव को कार में लेकर घूमता रहा पति, फिर पुलिस के सामने किया सरेंडर
Jul 15, 2026 | 03:39 PMममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED समन के बाद पूर्व मंत्री मदन मित्रा ने छोड़ा साथ; बागी गुट में हुए शामिल
Jul 15, 2026 | 03:39 PMसब्जियां बेच रहे हैं या सोना! नागपुर में बारिश से मंडियों में आवक घटी, अदरक-लहसुन और प्याज के दाम चढ़े
Jul 15, 2026 | 03:38 PM‘गौरी, रीना और किरण ने कभी धर्म नहीं बदला’, निकाह पर फतवे के बीच आमिर खान का दोटूक जवाब
Jul 15, 2026 | 03:32 PMअब आधी रात के बाद नहीं चलेगी सोशल मीडिया, बच्चों की डूमस्क्रॉलिंग रोकने के लिए इस देश ने बनाया बड़ा प्लान
Jul 15, 2026 | 03:24 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














