- Hindi News »
- Punjab »
- Shri Akal Takht Punished Former General Secretary Punjab Sukhbir Badal
राम रहीम के गुनाह की माफी बन गई सुखबीर सिंह बादल के लिए सज़ा, जानिए क्यों पहरेदार बना दिए गए पंजाब के पूर्व सीएम
श्री अकाल तख्त, जो सिख समाज की सबसे बड़ी धार्मिक संस्था है, ने पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को सजा सुनाई है। यह सजा 2007 से 2017 तक शिरोमणि अकाली दल की सरकार की गलतियों के कारण दी गई है।
- Written By: अमन उपाध्याय

सुखबीर सिंह बादल (Photo Credits-ANI Twitter)
चण्डीगढ़ः श्री अकाल तख्त, जो सिख समाज की सबसे बड़ी धार्मिक संस्था है, ने पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को सजा सुनाई है। यह सजा 2007 से 2017 तक शिरोमणि अकाली दल की सरकार की गलतियों के कारण दी गई है। सुखबीर बादल पर आरोप है कि उन्होंने 2015 में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में दोषियों को सजा नहीं दी और 2007 में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को माफी दिलाने में मदद की थी।
सुखबीर को कैसी सजा मिली
श्री अकाल तख्त ने सुखबीर को ‘तनखैया’ यानी धार्मिक अपराधी घोषित किया है। उन्हें दरबार साहिब में सेवादारी करनी होगी वह लंगर हॉल में एक घंटे तक बर्तन साफ करेंगे,एक घंटे तक गुरबाणी सुनेंगे और इसके साथ ही गुरुद्वारे के बाहर बरछा (भाला) लेकर पहरेदारी करेंगे।
पंजाब की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब चुनाव से पहले नवजोत कौर ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी, जानिए क्या है उनका ‘गोल्डन पंजाब’ प्लान
पिक्चर अभी बाकी है…राघव चड्ढा ने वीडियो शेयर कर दिखाया ट्रेलर, पंजाब के मुद्दे पर अपनों पर ही दागे सवाल
पंजाब की महिलाओं की बल्ले-बल्ले! हर महीने खाते में आएंगे ₹1500, मान सरकार ने शुरू की मावां धियां सत्कार योजना
दिल्ली में स्वाती मालिवाल ने डुबाई केजरीवाल की लुटिया, पंजाब में राघव बिगाडे़ंगे मान का खेल! AAP में घमासान
प्रकाश सिंह बादल की उपाधि भी वापस
सुखबीर के पिता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को दिया गया ‘फख-ए-कौम’ का खिताब भी वापस ले लिया गया है। उन पर भी आरोप है कि उन्होंने गुरमीत राम रहीम का केस वापस लेने में सहयोग किया था। पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का निधन पिछले साल अप्रैल में हुआ था।
अन्य नेताओं को भी मिली सजा
सिर्फ सुखबीर ही नहीं बल्कि अकाली दल के अन्य नेताओं को भी सजा मिली है। उन्हें अपने गांव के किसी गुरुद्वारे में जाकर सेवा करनी होगी और दरबार साहिब में बने सार्वजनिक शौचालयों की सफाई करनी होगी।
गुरमीत राम रहीम से जुड़ा मामला
2007 में जब पंजाब में अकाली दल की सरकार थी, तब गुरमीत राम रहीम पर आरोप लगा कि उसने गुरु गोबिंद सिंह जी जैसे कपड़े पहनकर अमृत पिलाने का नाटक किया था। इस मामले को लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। लेकिन बादल सरकार ने यह केस वापस ले लिया था।
सुखबीर ने जुर्म स्वीकार किया
सजा सुनाए जाने के दौरान सुखबीर ने अपनी चार गलतियां स्वीकार कीं। उन्होंने माना कि उन्होंने अकाल तख्त के जत्थेदारों को अपने घर बुलाकर राम रहीम को माफी देने का दबाव बनाया था। इस मामले में पूर्व जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह को भी सजा दी गई है। अब वह किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाषण नहीं दे सकेंगे। सुखबीर ने अपने पर लगे हर एक आरोप को स्वीकार किया है। अब उन्हें श्री अकाल तख्त के आदेश का पालन करना होगा।
पंजाब की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shri akal takht punished former general secretary punjab sukhbir badal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2026? जानें तरक्की और बदलाव के योग!
Apr 08, 2026 | 06:15 AMMaharashtra Weather: मुंबई में गर्मी का सितम, क्या विदर्भ में होगी बारिश? जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
Apr 08, 2026 | 06:00 AMNASA का सपना छोड़ बने सुपरस्टार, हर बर्थडे पर करते हैं नेक काम; जानिए अल्लू अर्जुन की खास बातें
Apr 08, 2026 | 05:40 AMइस रंग की कार चलाना पड़ सकता है भारी, सरकार ने लगा रखी है सख्त पाबंदी
Apr 08, 2026 | 05:13 AMAI की चोरी रोकने के लिए एकजुट हुए दिग्गज, अब सस्ते मॉडल बनाना होगा मुश्किल
Apr 08, 2026 | 03:02 AMIPL 2026: वैभव और यशस्वी के सामने बेबस नजर आए MI के गेंदबाज, RR ने 11 ओवर के मुकाबले में 27 रन से दर्ज की जीत
Apr 08, 2026 | 12:30 AMAaj Ka Rashifal 8 April : बुधवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?
Apr 08, 2026 | 12:05 AMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में ‘अतीक गैंग’ के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














