पंजाब चुनाव से पहले नवजोत कौर ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी, जानिए क्या है उनका 'गोल्डन पंजाब' प्लान

Navjot Kaur Sidhu: कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई पार्टी 'भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी' का एलान किया। 'गोल्डन पंजाब' का वादा कर उन्होंने राज्य का सियासी पारा गरमा दिया है।
Navjot Kaur's new political party
नवजोत कौर (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Navjot Kaur Sidhu: कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद नवजोत कौर सिद्धू(Navjot Kaur Sidhu) ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर क् सियासी तापमान बढ़ा दिया है। नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी पार्टी का नाम भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी रखा गया है। यह घोषणा पंजाब विधानसभा चुनाव से लगभग एक साल पहले की गई है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य पंजाब को उसका खोया हुआ गौरव वापस दिलाना है। बता दें कि नवजोत कौर, पूर्व क्रिकेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी हैं।

सोमवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि लंबे समय तक राजनीतिक नेताओं के प्रदर्शन को देखने और समझने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर एक नए विकल्प को तैयार करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि वह अपना जीवन देश के लिए समर्पित करना चाहती हैं और लोगों को उनका हक दिलाना चाहती हैं।

जल्द करेंगी संगठन विस्तार

उन्होंने आगे लिखा कि एक “ईश्वरीय शक्ति” ने समान सोच वाले लोगों को एक साथ लाया है, जिनमें देशभर में काम करने की क्षमता, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प है। उनका साझा लक्ष्य न्याय और शांति स्थापित करना है, और प्रेम व ‘हायर कॉन्शसनेस’ के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। नवजोत कौर(Navjot Kaur Sidhu) ने संकेत दिए हैं कि पार्टी जल्द ही अपने संगठन विस्तार को लेकर भी बड़े ऐलान कर सकती है। पंजाब की राजनीति में इस नई पार्टी की एंट्री से चुनावी माहौल गर्म होना तय है। फिलहाल राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार है, जबकि कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है।

गोल्डन पंजाब बनाने का वादा

उन्होंने “गोल्डन पंजाब” बनाने का वादा करते हुए कहा कि राज्य को फिर से ऐसा बनाया जाएगा जहां प्यार, भाईचारा, न्याय और स्वतंत्रता का माहौल हो, और लोग बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के अपने विचारों को खुलकर व्यक्त कर सकें।

गौरतलब है कि पिछले साल नवजोत कौर ने मुख्यमंत्री पद को लेकर 500 करोड़ रुपये की मांग किए जाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद कांग्रेस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निकाल दिया। 31 जनवरी को नवजोत कौर सिद्धू(Navjot Kaur Sidhu) ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया था और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा अमरिंदर सिंह वडिंग पर भी कई आरोप लगाए थे।बाद में, कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल ने 6 फरवरी को पुष्टि की कि नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com