पिक्चर अभी बाकी है...राघव चड्ढा ने वीडियो शेयर कर दिखाया ट्रेलर, पंजाब के मुद्दे पर अपनों पर ही दागे सवाल

Raghav Chadha का AAP को करारा जवाब: "पिक्चर अभी बाकी है!" पंजाब के मुद्दों पर चुप्पी के आरोपों के बीच वीडियो जारी कर सहयोगियों को दिखाया आईना। पार्टी में बढ़ी रार।
Raghav Chadha
राघव चड्ढा (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

AAP Vs Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) में राघव चड्ढा(Raghav Chadha) और पार्टी के कुछ नेताओं के बीच चल रही खींचतान अब सार्वजनिक रूप ले चुकी है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने हाल ही में उन पार्टी नेताओं पर जवाबी हमला किया है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया था कि वह संसद में पंजाब के महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाने में विफल रहे।

चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर करीब 3 मिनट का वीडियो शेयर किया और लिखा कि जिन साथियों ने उन्हें निशाना बनाया, उनके लिए यह एक छोटा सा ट्रेलर है… पिक्चर अभी बाकी है।

राघव चड्ढा ले शेयर किया वीडियो

राघव चड्ढा(Raghav Chadha) ने भावुक अंदाज में कहा कि पंजाब उनके लिए केवल राजनीति का विषय नहीं, बल्कि उनकी भूमि, कर्तव्य, मिट्टी और रूह है। साथ ही उन्होंने संसद में पंजाब के हितों के लिए किए गए अपने पुराने प्रयासों का संकलन भी साझा किया।

पार्टी की आलोचना के अनुसार, पंजाब से जुड़े वित्तीय और विकास संबंधी मुद्दों को राघव चड्ढा(Raghav Chadha) ने संसद में पर्याप्त रूप से उठाया नहीं। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा और पार्टी नेता कुलदीप सिंह धालीवाल ने आरोप लगाया कि चड्ढा की चुप्पी निराशाजनक है।

पंजाब के मुद्दो ना उठाने का आरोप

उनके अनुसार, ग्रामीण विकास निधि के लगभग 8,500 करोड़ रुपये और GST से जुड़े लगभग 60,000 करोड़ रुपये के मामलों को संसद में नहीं उठाया गया। इसके अलावा, पिछले साल पंजाब में आई बाढ़ के बाद प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1,600 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद भी संसद में मुद्दा नहीं बनी।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि यह ‘निष्क्रियता’ आम आदमी पार्टी के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है, क्योंकि पार्टी की परंपरा जनता के मुद्दों को निडरता से उठाने की रही है। अमन अरोड़ा ने भी कहा कि पंजाब के लंबित वित्तीय और राहत संबंधी मामलों पर राष्ट्रीय स्तर पर लगातार ध्यान देने की आवश्यकता है।

इस विवाद के बीच अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि राघव चड्ढा का वीडियो “पिक्चर अभी बाकी है” में कौन-कौन से खुलासे सामने आते हैं और पार्टी के भीतर खींचतान का क्या समाधान निकलता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com