- Hindi News »
- Punjab »
- Ludhiana Terror Encounter Near Ladhowal Toll Plaza Two Militants Injured
लुधियाना में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़, लाडोवाल टोल के पास 2 को गोली लगी, इलाके में मचा हड़कंप
Encounter in Ludhiana: लुधियाना में पुलिस और आतंकी के बीच एनकाऊंटर हुआ है, जिसमें दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलने की सूचना है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

लुधियाना में पुलिस-आतंकियों के बीच मुठभेड़, लाडोवाल टोल के पास 2 को गोली लगी, इलाके में मचा हड़कंप
Ludhiyana Terrorist Encounter: पंजाब के लुधियाना से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मचा दी है। वीरवार को लुधियाना पुलिस की टीम का सामना एक आतंकवादी से हुआ, जिसके बाद शहर में पुलिस और आतंकवादी के बीच एनकाउंटर की सूचना आई। यह मुठभेड़ लाडोवाल टोल प्लाजा के पास हुई, जहां दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।
जैसे ही इस मुठभेड़ की सूचना मिली, लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा मौके पर रवाना हो गए। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। स्थानीय लोगों में फायरिंग की आवाज़ सुनकर दहशत फैल गई। पुलिस ने इस दौरान 2 हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए हैं, जो आतंकी के पास थे।
पुलिस और आतंकवादी के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है, और हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने अभी तक इस घटना के संबंध में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
सम्बंधित ख़बरें
जीतन राम मांझी पर लाइव कार्यक्रम में हमला, बाल-बाल बची जान; सुरक्षाकर्मियों ने दो हमलावरों को पकड़ा
आज की ताजा खबर 22 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
राजनीतिक प्रभाव या सुरक्षा का सवाल, सरकार ने क्यों ब्लॉक किया कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट? जानें सबकुछ
आज की ताजा खबर 21 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें
बड़ी वारदात करने की थी साजिश
इस मामले में और जानकारी जुटाई जा रही है। कहा जा रहा है कि आरोपियों द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी, जिसके तहत वे सक्रिय थे। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने पूरे इलाके में अलर्ट घोषित कर दिया है और जगह-जगह चेकिंग की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को रोका जा सके।
बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के बारे में बात करें, तो यह एक चरमपंथी संगठन है जो 1978 में खालिस्तान समर्थक आंदोलन के तहत स्थापित हुआ था। बीकेआई को भारत सरकार की गृह मंत्रालय द्वारा आतंकवादी संगठनों की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा गया है। इस संगठन की ताकत और प्रभाव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नब्बे के दशक में जब भारत में चरमपंथ को समाप्त करने के लिए बड़े अभियानों का संचालन किया गया था, तब भी यह संगठन जीवित रहा और पाकिस्तान और अन्य विदेशी शक्तियों से मदद प्राप्त कर रहा था।
यह भी पढ़ें- नेपाल में फिर सड़कों पर उतरे Gen-Z, फूंक डाला शहर, हिंसा के बाद लग गया कर्फ्यू, देखें- VIDEO
साल 1993 के बाद जब कई आतंकवादी गुट खत्म हो गए, तब भी बीकेआई अपने अस्तित्व में बना रहा और खालिस्तान समर्थक गतिविधियों में शामिल रहा। साउथ एशिया टेररिज़म पोर्टल के अनुसार, बीकेआई को दक्षिण एशिया के सबसे संगठित और खतरनाक आतंकवादी समूहों में से एक माना जाता है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस समय इस गुट के संभावित आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रही हैं और पूरे इलाके की निगरानी बढ़ा दी गई है।
Ludhiana terror encounter near ladhowal toll plaza two militants injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दहिसर-काशीगांव मेट्रो को एक महीने में 10 लाख यात्री, स्टेशन के बाहर बढ़ा ट्रैफिक जाम
May 23, 2026 | 01:32 PMइंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PMक्या बिग बी शादी से नाखुश थे?… शादी को मानते थे गलती, जया बच्चन का पुराना बयान वायरल
May 23, 2026 | 01:30 PMजनगणना वर्कशॉप में पहुंचा ‘बिन बुलाया मेहमान’, महिलाओं के बीच बैठा बंदर, वीडियो वायरल
May 23, 2026 | 01:28 PMदिल्ली के निजी स्कूलों को हाईकोर्ट से राहत, अब सत्र की शुरुआत में फीस बढ़ाने के लिए नहीं चाहिए सरकार की इजाजत
May 23, 2026 | 01:27 PMट्रैफिक सुधार के लिए प्रशासन सख्त, हिंगना में बुलडोजर एक्शन; सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया अतिक्रमण
May 23, 2026 | 01:26 PMFinancial Fraud: भंडारा में फर्जी एनओसी बनाकर दोबारा लिया लोन, एक ही परिवार पर धोखाधड़ी का केस
May 23, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














