- Hindi News »
- Punjab »
- Ed Raid Punjab Minister Sanjeev Arora Ludhiana Residence Money Laundering Case
पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED का छापा, तड़के सुबह लुधियाना पहुंचे अधिकारी
Sanjeev Arora ED Raid: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी। मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों में अनियमितता के आरोपों के तहत जांच जारी। सुरक्षा बल तैनात।
- Written By: अर्पित शुक्ला

पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा (Image- Social Media)
AAP Leader Sanjeev Arora ED Raid: पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है। जांच एजेंसी की टीम लुधियाना समेत कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम शुक्रवार सुबह लुधियाना स्थित उनके आवास पर पहुंची, जहां बाहर केंद्रीय सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा मंत्री से जुड़े अन्य ठिकानों पर भी एक साथ कार्रवाई की जा रही है।
ईडी सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक पुराने मामले और जमीन के सौदों में कथित अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है। फिलहाल एजेंसी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
AAP ने BJP पर बोला हमला
इस मामले पर सौरभ भारद्वाज ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर Bharatiya Janata Party पर निशाना साधा। सौरभ भारद्वाज ने लिखा, “पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर ईडी ने रेड की है। यह एक साफ पैटर्न है। भाजपा अब विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर चुकी है।” उन्होंने इस कार्रवाई को राजनीतिक तौर पर प्रेरित बताते हुए केंद्र सरकार पर परोक्ष रूप से सवाल उठाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ED का डबल अटैक! AAP नेता दीपक सिंगला के घर पर छापा, दिल्ली से गोवा तक मची खलबली
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
कोलकाता के डीसीपी शांतनु सिन्हा अरेस्ट, सोना पप्पू सिंडिकेट मामले में ED की कार्रवाई
16 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में SIR का ऐलान, पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले बदलेगी वोटर लिस्ट
Breaking ED has now raided Punjab Minister Sanjiv Arora. This is a clear pattern. This is how BJP starts its preperation for a state election. — Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) April 17, 2026
कौन हैं संजीव अरोड़ा?
संजीव अरोड़ा लुधियाना के प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाते हैं। उनकी कंपनी Ritesh Industries एक्सपोर्ट बिजनेस से जुड़ी है और मुख्य रूप से अमेरिका में काम करती है। 2018 में उन्होंने फैशन क्षेत्र में कदम रखते हुए Femella Fashion Limited की स्थापना की थी।
उन्होंने राजनीति में प्रवेश 2020 में किया, जब Aam Aadmi Party ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया। वे 2020 में सांसद बने और बाद में फरवरी 2025 में लुधियाना वेस्ट सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को 10,637 वोटों के अंतर से हराया। अरोड़ा को पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी नेताओं में माना जाता है।
जांच और पुराने मामले
मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन से जुड़े कथित घोटाले के मामले में वर्ष 2024 में भी उनके संस्थानों पर छापेमारी हुई थी। उस दौरान फाइनेंसर हेमंत सूद से जुड़े ठिकानों पर भी कार्रवाई की गई थी।
यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल के जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ हलफनामे के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंची CBI, जानें क्या कहा
जांच का फोकस हैम्पटन होम्स प्रोजेक्ट से जुड़ी जमीन डील और कथित विदेशी लेन-देन पर बताया जा रहा है। आरोप है कि जिस जमीन को औद्योगिक उपयोग के लिए आवंटित किया गया था, वहां बाद में कॉलोनी विकसित की गई।
Ed raid punjab minister sanjeev arora ludhiana residence money laundering case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














