पत्नी से झगड़ा सुलझाने ससुराल गया था युवक, साले ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, VIDEO देखकर कांप उठेगा दिल

Tarn Taran Crime News: पंजाब के तरनतारन में पारिवारिक विवाद के चलते साले ने जीजा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस दर्दनाक हादसे में जीजा और बीच-बचाव करने आई भाभी की मौत हो गई।
Tarn Taran Man Burnt Brother in law Alive
तरन तारन में साले ने जीजा को जिंदा जलाया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Tarn Taran Man Burnt Brother in law Alive: पंजाब के तरनतारन जिले से एक दिल दहला देना वाली घटना सामने आई है। यह एक पारिवारिक विवाद में साले ने अपने जीजा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जानकारी के मुताबिक, अमृतसर जिले के गांव लोपोके निवासी लवप्रीत सिंह का अपनी पत्नी संदीप कौर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। लवप्रीत अपनी पत्नी को मनाने उसके मायके पहुंचे था। जहां दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ा गया कि इसने विकराल रूप ले लिया।  आरोप है कि झगड़े के दौरान साले साजन सिंह ने कथित तौर पर लवप्रीत सिंह पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने आई आरोपी की भाभी गुरजीत कौर भी आग की चपेट में आ गईं।  दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां लवप्रीत सिंह ने दम तोड़ दिया। बाद में इलाज के दौरान गुरजीत कौर की भी मौत हो गई।

आरोपी भी गंभीर रुप से घायल

इस घटना में आरोपी साजन सिंह भी झुलस गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद थाना सदर की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जांच की। पुलिस ने आरोपी साजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

जांच में जुटी पुलिस

अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और घटना के पीछे के कारणों को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहें न फैलाने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और पुलिस सभी संबंधित पक्षों के बयान दर्ज कर रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। इस घटना ने पारिवारिक विवादों के बढ़ते तनाव और उनके खतरनाक परिणामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने कहा कि सभी साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com