-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Politics »
- Waqf Bill Is Causing Pain To Nda Allies Rebellion In Party Of Op Rajbhar And Party Jayant Chaudhary
NDA के सहयोगियों को दर्द दे रहा वक्फ बिल! राजभर की पार्टी का एक विकेट गिरा, जयंत चौधरी की पार्टी में भी बगावत!
- Written By: अभिषेक सिंह
संसद में वक्फ बिल का समर्थन करना एनडीए के सहयोगी दलों के लिए सिरदर्द बन गया है। बिहार में जेडीयू के बाद यूपी में ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के नेता ने भी इस्तीफा दे दिया है। वहीं, जयंत की पार्टी में भी बगावत देखने को...

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
लखनऊ: वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को दोनों सदनों में मंजूरी मिलने के बाद भी इस विधेयक को लेकर राजनीति जारी है। भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल जहां इस विधेयक की अच्छाई बता रहे हैं, वहीं विपक्ष इस विधेयक के खिलाफ है। वहीं, विधेयक पारित होने के बाद एनडीए के सहयोगी दलों में इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है।
संसद में वक्फ बिल का समर्थन करना एनडीए के सहयोगी दलों के लिए सिरदर्द बन गया है। बिहार में जेडीयू के बाद यूपी में ओम प्रकाश राजभर की पार्टी के नेता ने भी इस्तीफा दे दिया है। वहीं, जयंत की पार्टी में भी बगावत देखने को मिल रही है।
इसी कड़ी में सुहेलदेव पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के संगठन मंत्री ने इस विधेयक को लेकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सुभासपा नेता जफर नकवी ने कहा कि राजभर के बयानों से आहत होकर मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि राजभर मुस्लिम विरोधी नीतियों का समर्थन कर रहे हैं और इमामबाड़ों के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा में मचेगी भारी बगावत? ओपी राजभर ने बताया कौन बनेगा समाजवादी पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष!
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
खुद को हिंदू मानने से इनकार से लेकर सपा में टूट के दावे तक, किस विचारधारा की राजनीति करते हैं ओम प्रकाश राजभर?
‘अगर सपा से बागी हुआ तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा’, ओपी राजभर के दावे पर सनातन पांडेय का पलटवार
रालोद के प्रदेश महासचिव ने छोड़ी पार्टी
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक राष्ट्रीय लोकदल द्वारा संसद में वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन किए जाने के बाद पार्टी के प्रदेश महासचिव शाहजेब रिजवी ने शुक्रवार को अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
उनके इस्तीफे को वक्फ विधेयक पर राष्ट्रीय लोकदल में बगावत के तौर पर देखा जा रहा है। रालोद के प्रदेश महासचिव शाहजेब रिजवी ने बातचीत में उनके इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि संसद में वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करने के पार्टी मुखिया जयंत चौधरी के फैसले से नाराज होकर हमने अपने पदों से इस्तीफा देने के साथ ही पार्टी भी छोड़ दी है।
और नेता भी छोड़ेंगे पार्टी: शाहजेब
उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में कई और नेता पार्टी छोड़ेंगे। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री हैं।
उत्तर प्रदेश से संबंधित अन्य सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शाहजेब रिजवी अपने इस्तीफे के साथ ही चौधरी के विरोध में मुखर हो गए हैं। राष्ट्रीय लोकदल से इस्तीफा देने के बाद वह कहां जाएंगे, इस सवाल पर रिजवी ने कहा कि उन्होंने अभी इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है। साथी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करने के बाद ही वह अगला कदम उठाएंगे।
Waqf bill is causing pain to nda allies rebellion in party of op rajbhar and party jayant chaudhary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market: उतार-चढ़ाव के बीच सपाट खुला शेयर बाजार, फार्मा शेयरों में तेजी, जानें निफ्टी-सेंसेक्स का हाल
Jun 29, 2026 | 10:29 AMबीड़ी नहीं दी तो तलवार से कर दी हत्या! नागदा में 18 साल के युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
Jun 29, 2026 | 10:28 AMMaharashtra TET Paper Leak मामले में बड़ा खुलासा, 1.5 करोड़ में बेचने की थी तैयारी; मास्टरमाइंड की तलाश जारी
Jun 29, 2026 | 10:27 AMबांधवगढ़ में घायल बाघ को मिली नई जिंदगी, इलाज के बाद सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया
Jun 29, 2026 | 10:22 AMराम मंदिर ट्रस्ट में खाली हुए ये 3 सबसे बड़े पद, PM मोदी के भारत लौटते ही अयोध्या राम मंदिर को मिलेगा नया CEO?
Jun 29, 2026 | 10:22 AMयवतमाल का सावली-अकोला बाजार मार्ग बना हादसों का रास्ता, जर्जर सड़क पर फिर उठी मरम्मत मांग
Jun 29, 2026 | 10:18 AMMouth Taping: क्या रातभर मुंह पर टेप लगाकर सोना सही है? जानिए इसके फायदे और नुकसान
Jun 29, 2026 | 10:12 AMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














