Mumbai News: डीसीएम शिंदे का जन्मदिन, डॉ. गोर्हे ने जे.जे. अस्पताल में किया वस्त्र और अन्नदान

Eknath Shinde Birthday: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के जन्मदिन पर डॉ. नीलम गोर्हे के नेतृत्व में मुंबई के जे.जे. अस्पताल में वस्त्र वितरण और करीब 1000 मरीजों के लिए अन्नदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Neelam Gorhe JJ Hospital
JJ Hospital Mumbai donation (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

JJ Hospital Mumbai Donation: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे का जन्मदिन केवल राजनीतिक उत्सव नहीं, बल्कि मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक बन गया। उनके जन्मदिन के अवसर पर मुंबई के सर जे.जे. अस्पताल में विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोर्हे के नेतृत्व में नवजात शिशुओं और माताओं के लिए वस्त्र दान का हृदयस्पर्शी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

डॉ. गोर्हे ने स्वयं नई माताओं से बातचीत की, उनकी तबीयत की जानकारी ली और नवजात शिशुओं को स्नेहपूर्वक वस्त्र भेंट किए। साथ ही, लगभग 1000 मरीजों को अन्नदान भी किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद माताओं ने डॉ. गोर्हे का आभार व्यक्त किया।

नवीनीकरण के लिए भी विशेष प्रयास

इस दौरान डॉ. गोर्हे ने अस्पताल की सुविधाओं का जायजा लिया और आश्वासन दिया कि जे.जे. अस्पताल प्रशासन के सभी प्रस्तावों पर सरकार सकारात्मक रूप से कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में उपमुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बैठक आयोजित की जाएगी और वार्डों के नवीनीकरण के लिए भी विशेष प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में शिवसेना के कई पदाधिकारी और अस्पताल के चिकित्सा व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। पुणे में भी इसी तरह का कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।

जन्मदिन न मनाने की शिंदे की सुचना

बता दें कि एकनाथ शिंदे की ओर से पहले ही सुचना दी है कि उनका जन्मदिन इस बार न मनाया जाए। शिंदे ने हाल ही में हुए अजित पवार के एक्सिडेंटल डेथ के मद्देनज़र यह सुचना दी थी। इसके अलावा, इस पहल को केवल एक औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे सेवा भावना से जोड़ने का प्रयास किया गया। अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों के बीच इस आयोजन ने सकारात्मक माहौल बनाया और सामाजिक संवेदनशीलता का संदेश भी दिया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज के कमजोर वर्गों तक मदद पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बनते हैं और भविष्य में भी इस तरह की जनसेवा गतिविधियां लगातार जारी रखी जाएंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com