1- आयुष मंत्रालय के अनुसार मानें, योग की शुरुआत ताड़ासन से की जानी चाहिए। यह आसन गहराई से शरीर पर असर डालता है यानि ताड़ासन करने से शरीर का पोश्चर सुधरता है, रीढ़ की हड्डी सीधी रहती है, और संतुलन बेहतर होता है। इसके अलावा, ये आसन पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग में मदद करता है, जिससे मांसपेशियों में खिंचाव आता है और लचीलापन बढ़ता है।