कहीं चंद्र दर्शन तो कहीं लोककथाओं के साथ जागरण, ऐसे मनता है अलग-अलग राज्यों में करवाचौथ का जश्न

Karwa Chauth Vrat Celebration : यह व्रत प्यार और समर्पण का प्रतीक होता है तो वहीं पर देश के कई हिस्सों में परंपराएं बसती है जो भारतीय संस्कृति का अच्छा उदाहरण है। इन तरीकों से जश्न मनाते है।
राज्यों में करवा चौथ व्रत का जश्न
राज्यों में करवा चौथ व्रत का जश्न (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on
राज्यों में करवा चौथ व्रत का जश्न
Karwa Chauth Celebration in States: देशभर में करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को मनाया जाने वाला है। यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है वे पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखती है। यह व्रत प्यार और समर्पण का प्रतीक होता है तो वहीं पर देश के कई हिस्सों में परंपराएं बसती है जो भारतीय संस्कृति का अच्छा उदाहरण है। आइए जानते है किन राज्यों में कैसे मनाते है करवा चौथ।
राज्यों में करवा चौथ व्रत का जश्न
उत्तर भारत में करवा चौथ- उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में करवा चौथ व्रत धूमधाम से महिलाओं द्वारा मनाया जाता है। इस मौके पर महिलाएँ लाल, पीली या हरा रंग की साड़ी पहनती हैं, हाथों में मेहंदी रचती हैं और पारंपरिक गहनों की झिलमिल उनके उत्साह को बढ़ाती है। इस मौके पर महिलाएं व्रत के दिन हल्का भोजन और सूखे मेवे खाती है। शाम को चंद्रमा को देखकर पति की लंबी उम्र के लिए व्रत तोड़ा जाता है। व्रत को लेकर काफी हर्षोल्लास नजर आता है।
राज्यों में करवा चौथ व्रत का जश्न
पंजाब में करवा चौथ- सबसे ज्यादा खास करवा चौथ का जश्न पंजाब में देखने के लिए मिलता है। यहां पर गीतों और जागरण से त्योहार को खास मनाया जाता है।महिलाएँ अपने समूह में बैठकर लोकगीत गाती हैं और करवा चौथ की कथा सुनती हैं। रातभर जागने की परंपरा उन्हें सिर्फ धार्मिक भाव नहीं बल्कि आपसी दोस्ती और हंसी-खुशी का अनुभव भी देती है। पकवानों को खाने के साथ व्रत तोड़ा जाता है।
राज्यों में करवा चौथ व्रत का जश्न
महाराष्ट्र में करवा चौथ- राज्य महाराष्ट्र में भी महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती है। महाराष्ट्र में इसे ‘करवात’ के रूप में जाना जाता है तो वहीं पर महिलाएं सिंदूर, चूड़ियों और पारंपरिक गहनों के साथ पूजा करती हैं। यहां करवा चौथ पर महिलाएं शहर और गांवों में करवे की सजावट और लोकनृत्यों की चमक दर्शाती है। करवा चौथ पर कई जगहों पर रातभर मेलों का आयोजन होता है तो वहीं पर महिलाएं पारंपरिक गाने गाती हैं, नृत्य करती हैं और रंग-बिरंगे करवे और सजावट की झांकियों के साथ व्रत का आनंद दुगना कर देती हैं।
राज्यों में करवा चौथ व्रत का जश्न
बिहार में करवा चौथ- यहां पर देश के हिस्से बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश की बात की जाए तो, करवा चौथ का खास महत्व नजर आता है। व्रत के अनुसार यहां, महिलाएँ दिनभर विशेष फल और सूखे मेवे खाती हैं और रात को चंद्रमा दर्शन करके व्रत खोलती हैं। व्रत के दौरान कहानियां सुनाई जाती है औऱ महिलाएं अपने अनुभव हर किसी के बांटती है।
राज्यों में करवा चौथ व्रत का जश्न
राजस्थान और गुजरात में करवा चौथ- इन राज्यों में भी करवा चौथ का व्रत बेहद खास तरीके से रखा जाता है। यहां महिलाएं समूह में मिलकर पारंपरिक लोकगीत गाती हैं और अपने रंग-बिरंगे पहनावे में झूमती हैं। यहां की सजावट, गीत और पारंपरिक झांकियाँ त्योहार को यादगार बनाती हैं। महिलाएँ साथ बैठकर चंद्रमा का दर्शन करती हैं और अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना करती हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com