पंजाब में निकली क्लर्क के कई पदों पर बंपर भर्ती, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
Psssb Clerk Recruitment 2025: पंजाब में क्लर्क के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 26 दिसंबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। पंजाब में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है।
- Written By: प्रीति शर्मा
पंजाब क्लर्क भर्ती 2025 (सौ. फ्रीपिक)
PSSSB Recruitment 2025: क्लर्क की सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने पशुपालन विभाग, वित्त विभाग, खेल निदेशक समेत विभिन्न विभागों में क्लर्क की भर्ती निकाली है। जिसमें आवेदन के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जा सकते हैं। भर्ती करने की अंतिम तारीख 26 दिसंबर 2025 है।
पद के लिए योग्यता
क्लर्क के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही आवेदक ने कंप्यूटर का कोर्स पूरा किया हो या ओ लेवल सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। पंजाबी भाषा का ज्ञान आवश्यक है। क्लर्क (आईटी) पद के लिए आवेदक के पास बीसीए/बीएससी/कंप्यूटर साइंस में बैचलर डिग्री होना जरूरी है।
उम्मीदवारों को कंप्यूटर कोर्स पूरा करने के अलावा कंप्यूटर एप्लिकेशन और टाइपिंग की बुनियादी समझ होनी जरूरी है। इसके अलावा पंजाब राज्य में भर्ती होने की वजह से पंजाबी भाषा आनी चाहिए। 10वीं तक पंजाबी पढ़ने का प्रमाण पत्र अनिवार्य है।
सम्बंधित ख़बरें
साइबर क्राइम मामले में ED का एक्शन, पंजाब और राजस्थान में कई ठिकानों पर मारा छापा; करोड़ों के फ्रॉड का खुलासा
FSSAI Recruitment 2026: 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका, 15 पदों पर निकली भर्ती
JoSAA Counselling 2026: IIT Delhi, IIT Bombay और IIT Madras में कौन-कौन से कोर्स? जानिए पूरी लिस्ट
न फोन, न इंटरनेट: 21 जून तक आइसोलेशन में रहेंगे NEET री-एग्जाम के पेपर सेटर्स, एयरफोर्स पहुंचाएगी प्रश्नपत्र
कितना मिलेगा वेतन
क्लर्क के पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 2 के वेतनमान में प्रति माह 19900 रुपए वेतन दिया जाएगा। यह राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार है जिसमें समय-समय पर भत्ते व अन्य सुविधाएं भी शामिल रहेंगी।
यह भी पढ़ें:- MPPGCL Vacancy 2025: 10वीं और ITI पास उम्मीदवारों के लिए ढेरों नौकरियां, जल्द करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 साल होनी चाहिए। अगर आप अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बीसी वर्ग से हैं तो 5 साल आयु में छूट मिलेगी। वहीं महिला उम्मीदवार को 8 साल की छूट मिलेगी।
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर विजिट करें।
- अब करियर सेक्शन में क्लर्क एंड क्लर्क आईटी रिक्रूटमेंट 2025 की लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- अब सभी जानकारी दर्ज करके आवेदन पत्र ध्यान से भरें।
- अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन शुल्क जमा करने के बाद इसका फाइनल प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
सामान्य या ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 250 रुपए और पीएच को 500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एक्स सर्विसमैन को 200 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक सकते हैं।
