

Chhatrapati Sambhajinagar Leopard Attacked News: छत्रपति संभाजीनगर तहसील के वाहेगांव शिवार में खेत में काम कर रहे एक युवक पर तेंदुए के हमले की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जानकारी मिलने के बाद किसानों की सूचना पर तहसीलदार डॉ। शिवानंद बिड़वे व वन विभाग की टीम जाल बिछाने के लिए गांव में पहुंची। पूरे दिन तेंदुए की खोजबीन करने के बावजूद वन विभाग के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा। बावजूद इसके, वन विभाग की 2 टीमें इस क्षेत्र में लगातार गश्त लगा रही हैं। जानकारी के अनुसार प्रवीण शिंदे खेत में काम कर रहे थे कि अचानक एक हिंसक जंगली जानवर ने उन पर हमला किया, इसमें उनके कपड़े फट गए व हल्की चोटें आईं।
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रशासन को देकर उस जानवर के तेंदुआ होने की आशंका जताई। तहसीलदार बिड़वे ने तत्काल वन विभाग से संपर्क किया। तदुपरांत बिड़वे, मंडल अधिकारी अभिजीत शर्मा व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन अधिकारियों ने वहां मिले पैरों के निशान की जांच करने के बाद कहा कि प्रारंभिक अनुमान में निशान तेंदुए के नहीं होने व किसी दूसरे जानवर के होने की संभावना बताई। वन विभाग के अनुसार पूरे क्षेत्र में देर शाम तक खोज अभियान चलाया गया, पर कोई ठोस निशान नहीं मिला। 5 वन कर्मचारी व 12 सदस्यों की रेस्क्यू टीम को गश्त के लिए नियुक्त किया गया है।
वन क्षेत्र अधिकारी सागर कुटे ने कहा घटनास्थल पर मिले पद चिन्हों की जांच करने पर यह तरस (हाइना) के लग रहे हैं। बावजूद इसके एहतियाती तौर पर वन विभाग व रेस्क्यू टीम के दो दल अगले दो-तीन दिनों तक तैनात रहेंगे।