

Bihar Driver Constable Admit Card 2025: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने 3 दिसंबर को बिहार ड्राइवर कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड 3 दिसंबर से 10 दिसंबर सुबह 10:30 बजे तक ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। इसमें अभ्यर्थी का रोल नंबर, नाम, परीक्षा केंद्र और पिता का नाम जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होगी। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पर छपी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांचना चाहिए। बिहार कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती की परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार अपने साथ सभी दस्तावेज जरूर रखें।