Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संपादकीय: चंडीगढ़ को पंजाब से अलग करने की चाल !

Chandigarh Separate Punjab: पंजाब के मुख्य सचिव पर चंडीगढ़ के नियमन की जिम्मेदारी रहती है। दो राज्यों की कैपिटल होने के बावजूद चंडीगढ़ को न राज्य का दर्जा है, न दिल्ली के समान उसकी अलग विधानसभा है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Nov 26, 2025 | 04:22 PM

चंडीगढ़ को पंजाब से अलग करने की चाल (सौ.डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: चंडीगढ़ पंजाब व हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी है फिर भी उसके प्रशासन पर पंजाब की अधिक पकड़ है। पंजाब के राज्यपाल इस शहर के मुख्य प्रशासक रहते हैं। पंजाब के मुख्य सचिव पर चंडीगढ़ के नियमन की जिम्मेदारी रहती है। दो राज्यों की कैपिटल होने के बावजूद चंडीगढ़ को न राज्य का दर्जा है, न दिल्ली के समान उसकी अलग विधानसभा है। इस संवेदनशील शहर को पंजाब के अधिकार क्षेत्र से बाहर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए यह भी सवाल उठता है कि कहीं राजनीतिक कारणों से या स्वार्थ की वजह से मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की चाल न चली जाए! पंजाब का चंडीगढ़ से भावनात्मक नाता है।

इतने पर भी केंद्र सरकार चंडीगढ़ की प्रशासकीय व्यवस्था बदलने का प्रयास कर रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार रहना भी केंद्र को पसंद नहीं है। आगामी लोकसभा सत्र में इस संबंध में विधेयक लाया जा सकता है। 21 नवंबर को लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी पत्रक में इस संविधान संशोधन विधेयक का उल्लेख है। इसके अनुसार चंडीगढ़ का व्यवस्थापन पंजाब राज्य के नहीं बल्कि राष्ट्रपति के हाथों में सौंपा जाएगा। पंजाब के राज्यपाल पद को समाप्त कर वहां दिल्ली और पुडुचेरी के समान उपराज्यपाल रखा जा सकता है। आम आदमी पार्टी सहित पंजाब की सभी पार्टियों ने केंद्र सरकार के ऐसे किसी भी कदम का विरोध किया। बीजेपी की पंजाब इकाई भी इसके खिलाफ है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने संविधान संशोधन का अपना निर्णय स्थगित कर दिया है। इसी तरह पंजाब विश्वविद्यालय के अधिकारों में बाधा डालने के प्रयासों से भी केंद्र सरकार को पीछे हटना पड़ा।

अब केंद्र का कहना है कि चंडीगढ़ के प्रशासन तंत्र को सुगम करने का उसका इरादा था। केंद्र को लगता है कि किसी राज्य, शहर का नाम बदलना उनके लिए बेहद आसान है। लोगों की भावना से उसे मतलब नहीं है। मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेस की बात करने वाली केंद्र सरकार राज्यों के बारे में अपने तरीके से निर्णय लेती है। जम्मू-कश्मीर से लद्दाख को अलग किया गया जबकि इसे लेकर कोई मांग नहीं थी। लद्दाख को राज्य का दर्जा नहीं दिया गया। शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले सोनम वांगचुक को गिरफ्तार कर लिया गया। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री भी खुद को अधिकारविहीन पा रहे हैं। जहां बीजेपी का शासन है वहां विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दिल्ली को भी स्वतंत्र राज्य का दर्जा दिया जा सकता है क्योंकि अब वहां बीजेपी सत्ता में है।

सम्बंधित ख़बरें

‘हरियाणा संभल नहीं रहा और पंजाब में विधायक खरीद रहे मुख्यमंत्री’, AAP का नायब सिंह सैनी पर बड़ा हमला

पंजाब में ऑपरेशन लोटस चला रही BJP, AAP विधायक के सनसनीखेज आरोप से सियासी पारा हाई! हरियाणा CM ने दिया ऑफर

मोहाली में दहशत: दर्जन भर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी; CM मान और संसद पर भी हमले का खौफनाक जिक्र

पंजाब के लॉ कॉलेज में खूनी खेल: क्लासरूम में छात्रा के सिर में मारी गोली, फिर छात्र ने खुद को भी उड़ाया

ये भी पढ़ें–  नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें

इसके पहले आम आदमी पार्टी की सरकार को एलजी के जरिए दबाया जाता रहा। जहां तक मुंबई की बात है, वह द्विभाषी बॉम्बे स्टेट की राजधानी थी। यदि संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन जोर न पकड़ता तो उस समय मुंबई या तो गुजरात को दे दी जाती या केंद्र सरकार उसे अपने कब्जे में ले लेती। मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी है और वहां से मिलने वाले राजस्व को देखते हुए उसे केंद्रशासित बनाने का विचार हो सकता है। इस बारे में महाराष्ट्र को हमेशा सतर्क रहना होगा।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

 

The move to separate chandigarh from punjab

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 26, 2025 | 01:05 PM

Topics:  

  • Bhagwant Mann
  • Haryana
  • Punjab

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.