-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Movies »
- Rohit Shetty Film Will Not Postpone Clash Confirm Between Singham Again And Bhool Bhulaiyaa 3 On Diwali
Rohit Shetty ने पीछे हटने से किया इनकार, दिवाली पर होगी ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ में जबरदस्त तकरार
- Written By: निक्की राय
Singham Again Clash With Bhool Bhulaiyaa 3: हाल ही में कार्तिक आर्यन ने सिंघम अगेन की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने के लिए रोहित शेट्टी से रिक्वेस्ट की थी। इसके बाद अब मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि रोहित शेट्टी ने इस पर विचार करते हुए फिल्म के निर्माताओं से इसे आगे बढ़ाने के लिए मीटिंग भी की थी। अब इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ चुका है।

दिवाली पर होगी 'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' में जबरदस्त तकरार (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Singham Again Clash With Bhool Bhulaiyaa 3: बॉलीवुड गलियारों से इस साल की 2 मच अवेटेड फिल्मों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोटर्स की मानें, हाल ही में कार्तिक आर्यन ने सिंघम अगेन की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने के लिए रोहित शेट्टी से रिक्वेस्ट की थी। इसके बाद अब मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि रोहित शेट्टी ने इस पर विचार करते हुए फिल्म के निर्माताओं से इसे आगे बढ़ाने के लिए मीटिंग भी की थी। अब इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ चुका है।
रिलीज डेट आगे बढ़ाने से किया इनकार
रिपोर्ट्स की मानें, तो रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म सिंघम अगेन की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया है। मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट पर इससे जुड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज डेट को आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। फिल्म दिवाली के मौके पर ही रिलीज होने वाली है। साथ ही उन्होंने लिखा जल्दी ही इसे लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी होने वाली है।
#BreakingNews… ‘SINGHAM AGAIN’ *NOT* SHIFTING AHEAD… DIWALI RELEASE CONFIRMED… Okay, let’s come to the point right away… #SinghamAgain is NOT getting postponed… Nor is it shifting to a new date… Arriving THIS #Diwali… An official statement is expected soon. YES,… pic.twitter.com/4unMOswNZG — taran adarsh (@taran_adarsh) September 18, 2024
दोनों फिल्मों में होगी कांटे की टक्कर
ऐसे में ये तय है कि दिवाली के मौके पर ये दोनों ही जबरदस्त फिल्में आपस से भिड़ने वाली हैं। कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ और अजय देवगन स्टारर सिंघम अगेन साथ में ही दिवाली के खास मौके पर रिलीज होगी। ‘सिंघम अगेन’ को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्म हो सकती हैं। इसमें रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण जैसे कई बड़े चेहरे एक साथ नजर आने वाले हैं।
यह भी देखें-Jaya Bachchan को लेकर Kangana Ranaut ने दिया ऐसा बयान, कानों पर नहीं होगा यकीन, लोग बोले ‘ये तो पलटू राम….’
सम्बंधित ख़बरें
Rohit Shetty को फिर मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ की कथित रंगदारी मांगने का आरोप
रोहित शेट्टी ने किया ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की प्रीमियर डेट का ऐलान, जानें कब और कहां देख पाएंगे नया सीजन
हेलीकॉप्टर एंट्री के साथ Rohit Shetty ने बढ़ाया ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का क्रेज, प्रोमो देख एक्साइटेड हुए फैंस
Rohit Shetty House Firing Case: 17 आरोपियों पर 1624 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, मकोका लगा
कब होंगी रिलीज
रोहित शेट्टी की निर्देशित फिल्म सिंघम अगेन अपने तय समय यानी 1 नवंबर के दिन वर्ल्डवाइड लेवल रिलीज होने वाली है। वहीं, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ भी इस साल की सबसे हिट फिल्मों में से एक हो सकती है। इसके पिछले दो पार्ट्स को फैंस का खूब प्यार मिला था। ऐसे में पार्ट-3 को लेकर भी मेकर्स को काफी उम्मीदे हैं।
Rohit shetty film will not postpone clash confirm between singham again and bhool bhulaiyaa 3 on diwali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Taj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMNMPB Recruitment 2026: राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड में 7 पदों पर निकली भर्ती, 30 जुलाई तक करें ऑफलाइन आवेदन
Jul 12, 2026 | 10:47 PMMPPSC ADPO Recruitment 2026: असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती के आवेदन फिर शुरू
Jul 12, 2026 | 10:39 PMहिंदू राष्ट्र से डरने की जरूरत नहीं…, बयान पर भड़के मुस्लिम संगठन; बाबा रामदेव को बताया धोखेबाज
Jul 12, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














