जयपुर में लगेगा सेलेब्स का मेला, अगले साल होगा IIFA अवॉर्ड शो का आयोजन

IIFA Award Show: अवॉर्ड शो IIFA के लिए रविवार को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की मौजूदगी में सरकार और आईफा (IIFA) के बीच एमओयू साइन किया गया है। अगले साल आइफा अवॉर्ड को 25 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं। डिप्टी सीएम ने इसकी घोषणा करते हुए कहा अगले साल IIFA अवॉर्ड शो पहली बार राजस्थान में आयोजित होने जा रहा है।
iifa award show will organized in 2025 jaipur rajasthan mou sign deputy cm diya kumari and iifa
अगले साल होगा IIFA अवॉर्ड शो का आयोजन (फोटो सोर्स-प्रेस रिलीज)
Published on: 
Updated on: 

IIFA Award Show: अगले साल मार्च में पिंक सिटी जयपुर में सितारों का सबसे बड़ा मेला आयोजित होगा। अवॉर्ड शो IIFA के लिए रविवार को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की मौजूदगी में सरकार और आईफा (IIFA) के बीच एमओयू साइन किया गया है। अगले साल आइफा अवॉर्ड को 25 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं। डिप्टी सीएम ने इसकी घोषणा करते हुए कहा अगले साल IIFA अवॉर्ड शो पहली बार राजस्थान में आयोजित होने जा रहा है।

जयपुर में पहली बार होगा IIFA अवॉर्ड शो

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की मौजूदगी में अल्बर्ट हॉल में समझौता हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया गया। पर्यटन विभाग की ओर से आयुक्त पर्यटन वीपी सिंह और आइफा की ओर से उपाध्यक्ष-एसटीजे ग्लोबल एंटरटेनमेंट एंड मीडिया (आइफा) सुरेश अय्यर ने हस्ताक्षर किए। इसी के साथ ये राजस्थान में आयोजित होने वाला पहला IIFA अवार्ड शो भी होने वाला है। वहीं, ये दूसरी बार है, जब भारत में IIFA अवार्ड शो होने वाला है।

कब शुरु होगा IIFA अवॉर्ड शो

बता दें कि ये अवॉर्ड शो साल 2025 में 7 से 9 मार्च तक चलेगा। इससे पहले आइफा अवॉर्ड शो का आयोजन मुंबई में किया जा चुका है। अब दूसरा आयोजन जयपुर में होने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि इस अवॉर्ड शो के साथ राजस्थान के स्थलों, संस्कृति और इतिहास को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा मिलेगा। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री का यह अवॉर्ड एक ग्लोबल अवॉर्ड शो है। ये सबसे बड़ा और सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड है।' यह भी देखें-पैपराजी पर बुरी तरह भड़के सुपरस्टार रजनीकांत, गुस्से में खोया आपा, वीडियो हुआ वायरल

रोजगार के अवसर पैदा होंगे

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने इस अवॉर्ड शो को लेकर कहा, 'इस अवॉर्ड शो के जरिए राजस्थान को ग्लोबल प्लेटफॉर्म मिलेगा। फिल्मों के लिए राजस्थान को अच्छा माहौल मिलेगा और निवेश के अवसर बढ़ेंगे। जब फिल्म कलाकार और निर्देशक यहां आएंगे और राजस्थान के स्थानों तथा ऐतिहासिक स्थलों को देखेंगे तो फिल्मों की अधिक शूटिंग होगी और रोजगार तथा निवेश के नए अवसर पैदा होंगे। आइफा दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय और भारतीय समुदाय के बीच भारतीय सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए एक विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त मंच है और भारतीय सिनेमा में रुचि रखने वाले दर्शकों का वैश्विक अनुसरण करता है।'

Navbharat Live
navbharatlive.com