पत्नी के साथ लूडो खेलते हैं अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना के साथ बस ये चीज है कॉमन

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना दोनों एक दूसरे से बिल्कुल हैं, इनके बीच बस कुछ ही बातें हैं जो एक जैसी हैं, लेकिन फिर भी दोनों का जीवन खुशियों से भरा हुआ है। खुद इस बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने खुशहाल शादीशुदा जिंदगी का रहस्य बताया है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी बात है जो दोनों में सामान्य है।
Akshay Kumar Twinkle khanna
फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना शादीशुदा जीवन में बेहद खुशहाल रहते हैं। दोनों एक दूसरे से काफी अलग हैं, लेकिन इनके बीच टकराव की बात कभी भी सामने नहीं आई। खुद एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी का रहस्य बताया है और यह भी कहा है उनमें सिर्फ दो ही चीज कॉमन है, बाकी हर विषय पर दोनों की राय बिल्कुल अलग होती है।

अक्षय कुमार इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'खेल-खेल में' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। 15 अगस्त को यह फिल्म सिनेमाघर में दस्तक देने वाली है, लेकिन उससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने बताया कि शादीशुदा जिंदगी में पति-पत्नी दोनों का एक जैसा होना या एक तरह का ख्याल रखता मायने नहीं रखता है, आप एक दूसरे की कितनी इज्जत करते हैं और एक दूसरे का कितना ख्याल रखते हैं यह मायने रखता है।

अक्षय और ट्विंकल की कॉमन बातें कौन सी हैं

इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने बताया कि उनके और ट्विंकल खन्ना के बीच सिर्फ दो ही बातें एक जैसी है दोनों सुबह जल्दी उठना पसंद करते हैं और दोनों रेड्डी और लूडो का खेल पसंद करते हैं इसके अलावा उनके बीच कोई भी बात बड़ा नहीं है लेकिन दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं और यही कारण है कि दोनों का शादीशुदा जीवन खुशियों भरा है

हाल ही में अक्षय कुमार मुंबई स्थित हाजी अली में चादर चढ़ाने और दरगाह में दान देने के लिए चर्चा में आए थे, मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया की हाल के दिनों में उनकी फिल्मों का बेहतर प्रदर्शन ना करना उन्हें भक्ति के करीब ले आया है और वह मंदिर में माथा टेकते और दरगाह में इबादत करते नजर आ रहे हैं।