-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Sridevi Daughter Khushi Kapoor Will Fall In Love With Aamir Khan Son Junaid
आमिर खान के बेटे जुनैद से इश्क फरमाएंगी श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, साल 2025 में रिलीज होगी फिल्म
- Written By: सोनाली झा
जुनैद खान और ख़ुशी कपूर के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जुनैद और खुशी एक रोमांटिक ड्रामा में स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। मंगलवार को निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर इस प्रोजेक्ट की घोषणा की। हालांकि, उन्होंने शीर्षक का खुलासा नहीं किया।

जुनैद खान और खुशी कपूर (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के बेटे जुनैद पहली फिल्म ‘महाराज’ ने ग्लोबल लेवल पर काफी असर डाला है। महाराज 22 देशों में नॉन-इंग्लिश टॉप 10 को लिस्ट में जगह बनाई है। कहना होगा की ये एक्टर के लिए फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने का एक खास पल है। वहीं दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच जुनैद खान और ख़ुशी कपूर के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं।
जुनैद खान और खुशी कपूर एक रोमांटिक ड्रामा में स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। मंगलवार को निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर इस प्रोजेक्ट की घोषणा की। हालांकि, उन्होंने शीर्षक का खुलासा नहीं किया। अद्वैत चंदन, जिन्होंने पहले आमिर खान की फिल्मों ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ का निर्देशन किया था, जुनैद और खुशी अभिनीत इस प्रोजेक्ट का निर्देशन करने के लिए आए हैं।
कब रिलीज होगी जुनैद और खुशी की फिल्म
जुनैद और खुशी की ये फिल्म 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंटम स्टूडियो के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट में लिखा गया है कि क्या आप खुशी और जुनैद के साथ डिजिटल युग में प्यार का अनुभव करने के लिए तैयार हैं? 7 फरवरी 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में। निर्माताओं ने एक पोस्टर भी साझा किया, जिसमें एक लड़की और लड़के को फोटो लेते हुए देखा जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
‘मुझे कमरे में बंद कर दिया गया’, फीस मांगना पड़ा भारी! मिर्जापुर फिल्म के इस एक्टर ने किया खुलासा
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों के बीच राखी सावंत ने ली चुटकी, बोलीं- चौथी शादी के लिए मैं तैयार हूं
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, 5 जुलाई को करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज, करीबी लोग होंगे शामिल
जुनैद खान की महाराज
फिल्म में आधुनिक रोमांस, सोशल मीडिया और मानवीय संबंधों के बीच के अंतर को दिखाया जाएगा। ख़ुशी की बहन और अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर फिल्म को लेकर उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि यह खास होने वाला है। जुनैद ने नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘महाराज’ से अपने अभिनय की शुरुआत की, जिसमें जयदीप अहलावत और शरवरी भी हैं।
खुशी कपूर की द आर्चीज
खुशी ने नेटफ्लिक्स के साथ अपने अभिनय की शुरुआत भी की। उन्होंने ज़ोया अख्तर द्वारा निर्देशित ‘द आर्चीज़’ में अभिनय किया, जिसमें शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पोते अगस्त्य ने भी डेब्यू किया। यह फिल्म पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आई थी। दोनों के फैंस फिल्म के आने वाले अपडेट को लेकर काफी उत्साहित हैं।
Sridevi daughter khushi kapoor will fall in love with aamir khan son junaid
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














