- Hindi News »
- Entertainment »
- Aamir Khan Movie Mela 25 Years Completed About Faisal Khan Controversy
25 साल पहले फ्लॉप हुई थी ‘मेला’, अब आमिर खान ने भाई फैसल पर लगे आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
Aamir Khan Film Mela: आमिर खान की फिल्म ‘मेला’ को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। इसी बीच हाल ही में अब फ्लॉप होने के साथ ही भाई फैसल खान से रिश्तों में आई दरार पर आमिर ने खुलकर बात की है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

आमिर खान और फैसल खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Aamir Khan Brother Faissal Khan Controversy: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन उनकी फिल्मोग्राफी में कुछ ऐसी फिल्में भी शामिल हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं। इन्हीं में से एक थी साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘मेला’, जिसे धर्मेश दर्शन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में आमिर खान के साथ ट्विंकल खन्ना और उनके भाई फैसल खान अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। आज 7 जनवरी को ‘मेला’ को रिलीज हुए पूरे 25 साल हो चुके हैं।
भाई फैसल को लॉन्च करने की कोशिश
‘मेला’ आमिर खान के लिए इसलिए भी खास थी, क्योंकि यह फिल्म उन्होंने अपने भाई फैसल खान को दोबारा बॉलीवुड में लॉन्च करने के इरादे से की थी। इससे पहले आमिर और धर्मेश दर्शन की जोड़ी ने 1996 में ‘राजा हिंदुस्तानी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी थी। उस रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद दोनों ने दोबारा साथ काम करने का फैसला किया, लेकिन इस बार नतीजा उम्मीदों के बिल्कुल उलट रहा। ‘मेला’ दर्शकों को पसंद नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।
फिल्म की नाकामी ने तोड़े रिश्ते
फिल्म के फ्लॉप होते ही आमिर और फैसल के रिश्तों में भी कड़वाहट आ गई। हालात इतने बिगड़ गए कि बाद में फैसल खान ने एक इंटरव्यू में आमिर और पूरे परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। फैसल ने दावा किया था कि आमिर ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और मुंबई के घर में एक साल से ज्यादा समय तक बंद रखा। इन आरोपों ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
सम्बंधित ख़बरें
O Romeo Collection: 27वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ी शाहिद कपूर की ओ रोमियो, गिरती कमाई ने बढ़ाई टेंशन
किंग खान का ग्लोबल दबदबा बरकरार, हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में फिर शामिल हुए शाहरुख खान
The Kerala Story 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है द केरल स्टोरी 2, 13वें दिन की कमाई ने बढ़ाई उम्मीदें
Birthday Special: 9 साल की उम्र में पहला स्टेज शो, फिर बनीं ‘डांडिया क्वीन’, जानें फाल्गुनी पाठक की कहानी
आमिर खान ने दी प्रतिक्रिया
हाल ही में बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में आमिर खान ने इस पूरे विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “क्या करें, यही मेरी किस्मत है। दुनिया से लड़ सकते हैं, लेकिन अपने ही परिवार से कैसे लड़ें?” आमिर ने साफ किया कि उस वक्त फैसल से जुड़े सभी फैसले मेडिकल सलाह के आधार पर पूरे परिवार ने मिलकर लिए थे। परिवार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में फैसल के आरोपों को दुखद और तकलीफदेह बताया गया था।
‘मेला’ की असफलता आज भी करती है परेशान
आमिर खान ने माना कि ‘मेला’ की नाकामी ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया था। उनके मुताबिक, हर फिल्म उनके दिल के बेहद करीब होती है और जब कोई प्रोजेक्ट अपनी पूरी क्षमता तक नहीं पहुंच पाता, तो निराशा होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि फिल्म की पूरी टीम ने मेहनत की थी, इसलिए इसका फ्लॉप होना सभी के लिए दर्दनाक अनुभव रहा।
ये भी पढ़ें- शादी के 3 महीने बाद मां बनेंगी अविका गौर? ‘बड़ा बदलाव’ आने के ऐलान से प्रेग्नेंसी की अटकलें तेज
फिलहाल, ‘मेला’ सिर्फ एक फ्लॉप फिल्म नहीं थी, बल्कि यह आमिर खान की जिंदगी का ऐसा पड़ाव भी बनी, जिसने उनके पारिवारिक रिश्तों और निजी जिंदगी पर गहरा असर डाला। 25 साल बाद भी यह फिल्म और इससे जुड़ा विवाद बॉलीवुड इतिहास का एक अहम और भावनात्मक अध्याय बना हुआ है।
Aamir khan movie mela 25 years completed about faisal khan controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
O Romeo Collection: 27वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कमजोर पड़ी शाहिद कपूर की ओ रोमियो, गिरती कमाई ने बढ़ाई टेंशन
Mar 12, 2026 | 09:10 AMGlobal Oil Crisis: भारत ने किया IEA के आपात भंडार से 40 करोड़ बैरल तेल जारी करने का स्वागत
Mar 12, 2026 | 09:05 AMकुंभ 2027 की तैयारी: एलोरा के घृष्णेश्वर मंदिर परिसर में होंगे विकास कार्य, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
Mar 12, 2026 | 09:04 AMधोनी से लेकर रोहित-सूर्या तक, 19 साल में कैसे 10 गुना बढ़ा जीत का इनाम? BCCI कैसे बना दुनिया का सबसे बड़ा बोर्ड
Mar 12, 2026 | 08:57 AMIPL 2026 के लिए ऐसी है सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें टीम में शामिल खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
Mar 12, 2026 | 08:48 AMईरान से जंग के बीच भारत पर ‘टैरिफ बम’ गिराने की तैयारी में ट्रंप, चीन समेत 16 देशों के खिलाफ शुरू की जांच
Mar 12, 2026 | 08:47 AMछत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव 18 मार्च को, भाजपा-शिवसेना गठबंधन की बढ़त; सियासी हलचल तेज
Mar 12, 2026 | 08:44 AMवीडियो गैलरी

‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM
ट्रेन में नफरत का ‘वायरल’ वीडियो: सिसकता युवक, पत्थर दिल भीड़ और कानून को खुली चुनौती
Mar 11, 2026 | 02:21 PM
उन्नाव में ‘नवाब’ बने मास्टर साहब: हाथ में किताब की जगह बच्चों को थमा दी झाड़ू, वीडियो देख खौल उठा जनता का खून
Mar 11, 2026 | 02:16 PM













