निक जोनस पर फिदा हुईं प्रियंका चोपड़ा, वेकेशन का वीडियो शेयर कर लिखा ऐसा कैप्शन कि फैंस बोले- परफेक्ट कपल

Nick Jonas Pool Video: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोमांटिक हॉलीडे मोमेंट सोशल मीडिया पर छा गया है। हाल ही में पति का पूल वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने अपने फनी कैप्शन से फैंस का दिल जीत लिया है।
Priyanka Chopra Share Nick Jonas Pool Video
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Priyanka Chopra Share Post Funny Caption: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड-हॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। एक बार फिर प्रियंका ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से यह साबित कर दिया कि वह आज भी अपने पति निक जोनस पर पूरी तरह फिदा हैं। काम से थोड़ा ब्रेक लेकर यह स्टार कपल इन दिनों हॉलीडे एंजॉय कर रहा है, जिसकी झलक प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

प्रियंका चोपड़ा ने बीच वेकेशन से कुछ खूबसूरत वीडियोज पोस्ट किए हैं। इनमें से एक वीडियो खास तौर पर निक जोनस का है, जिसमें वह धूप से नहाए स्विमिंग पूल में रिलैक्स करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पहले निक दूर से दिखाई देते हैं और फिर कैमरा उनके चेहरे पर ज़ूम करता है। इस दौरान वह पानी, धूप और अपने ड्रिंक का पूरा मजा लेते दिखते हैं। ऐसा लग रहा है मानो प्रियंका उन्हें दूर से चुपचाप कैमरे में कैद कर रही हों।

प्रियंका चोपड़ा ने निक की फोटो शेयर कर लिखा खास कैप्शन

इस वीडियो को और भी खास बना दिया प्रियंका के मजेदार कैप्शन ने। उन्होंने पति की तारीफ करते हुए लिखा, “जब वो बस यूं ही बाहर होता है, लगता है जैसे कोई स्नैक्स हो… खा जाने का मन करता है!” प्रियंका का यह फनी और प्यार भरा अंदाज फैंस  को खूब पसंद आ रहा है।

निक जोनस भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने प्रियंका के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “डैम, पैप्स ने मुझे फिर से पकड़ लिया।” दोनों के बीच की यह मजेदार नोकझोंक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। फैन्स और सेलेब दोस्तों ने कमेंट सेक्शन में कपल को “परफेक्ट” और “गोल्स” बताते हुए जमकर प्यार लुटाया।

इससे पहले भी निक जोनस ने प्रियंका के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों दिलजीत दोसांझ के गाने ‘सेनोरीटा’ पर समंदर किनारे प्यार भरे पल बिताते नजर आए थे। वहीं प्रियंका ने भी समुद्र किनारे रेत पर नंगे पांव चलते हुए अपने सुकून भरे वीडियोज़ पोस्ट किए थे।

जल्द इस फिल्म में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी। इस आर-रेटेड समुद्री डाकू एडवेंचर फिल्म में वह कार्ल अर्बन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म में प्रियंका एक खतरनाक पूर्व समुद्री डाकू ‘ब्लडी मैरी’ का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा उनके पास एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ भी है, जिसे लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com