सोनाक्षी सिन्हा (सौजन्य: सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल से शादी की थी। कपल ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की है। शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा आज यानी 20 अक्टूबर को अपना पहला करवा चौथ का त्यौहार मना रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर किए हैं। इस फोटोज में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फोटोज के कैप्शन में लिखा है कि आज और हर रोज आपके लंबी उमर के लिए प्रार्थना करती हूं। श्रीमान पति जहीर इकबाल। प्यार का यह शाश्वत प्रतीक- मेरा मंगलसूत्र सौतोइर हार, हमारी प्रतिबद्धता की एक स्थायी याद दिलाता रहे। सोनाक्षी सिन्हा ने करवा चौथ के मौके पर लाल रंग की साड़ी पहनी हैं। साथ ही मैचिंग स्लीव ब्लाउज के साथ पेयर किया है। मांग में सिंदूर, माथे पर लाल बिंदी और गले में मंगलसूत्र पहले एक्ट्रेस नई नवेली दुल्हन की तरह दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को ओपन हेयर के साथ पूरा किया हैं।
ये भी पढ़ें- तेजाब के खुंखार विलेन लोटिया पठान है गुजरती सिनेमा के अमिताभ बच्चन
सोनाक्षी सिन्हा के फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह फोटो मुझे लुटेरा फिल्म के दृश्य की याद दिलाती है। एक प्रतिष्ठित फिल्म जिसे कम आंका गया है। लुटेरा। दूसरे यूजर ने लिखा कि रेड वेलवेट। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सोना तुम मेरी प्रिय हो। एक और यूजर ने लिखा कि असली सोना सच में बहुत प्यारी हैं।
सोनाक्षी सिन्हा के शादी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई थी। उस दौरान एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया गया था। इतना ही नहीं मीडिया में फैमिली से अनबन की खबर भी सामने आई थी। हालांकि, सोनाक्षी सिन्हा के पिता और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि वह इस शादी से काफी खुश हैं। शादी से पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने जहीर इकबाल और उसके परिवार वालों भी से मिले थे।