-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- International Homeless Animal Day Bollywood Stars Ready Give New Life Helpless Voiceless Animals
अंतरराष्ट्रीय बेघर पशु दिवस : बेसहारा, बेजुबान पशुओं को नया जीवन देने के लिए तैयार ये बॉलीवुड सितारे
- Written By: गीतांजली शर्मा
Bollywood Stars Prevent Homeless Animals: बॉलीवुड स्टार्स पेटा के साथ जुड़कर बेसहारा पशुओं की रक्षा के लिए तैयार रहते हैं। आज अंतरराष्ट्रीय बेघर पशु दिवस पर जानते हैं, इन्हीं सेलिब्रेटीज की लिस्ट।

अंतरराष्ट्रीय बेघर पशु दिवस आज, सोनाक्षी सिन्हा संबंधित कई अभियानों से जुड़ी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
International Homeless Animal Day: अगस्त के तीसरे शनिवार को हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय बेघर पशु दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का एकमात्र मकसद बेघर और त्यागे गए पशुओं के प्रति संरक्षण है। आम लोगों को इस पूरे मामले पर जागरूक करने के साथ ही इन पशुओं के लिए स्थायी घर ढूंढना है।
कई बॉलीवुड सितारे इन बेजुबानों जानवरों के लिए समय -समय पर आवाज उठाते रहते हैं। इनकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनमें ‘दबंग’ गर्ल के नाम से लोकप्रिय सोनाक्षी सिन्हा, रवीना टंडन का नाम सबसे ऊपर है। यह हमेशा पशु संरक्षण को लेकर सामाजिक कार्य करते दिख जाते हैं। साथ ही अन्य बॉलीवुड स्टार्स भी इस कार्य में लगे हुए हैं।
संजीदगी भरे अभिनय के साथ ही पशुओं के प्रति भी बेहद संजीदा- अभिनेत्री रवीना
अभिनेत्री रवीना टंडन पशु प्रेमी के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने साल 2013 में अंतरराष्ट्रीय बेघर पशु दिवस पर पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) के साथ मिलकर मुंबई में मानसून की बारिश में फंसे सड़क पर रहने वाले सात कुत्ते के बच्चों (पिल्लों) को गोद लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Akanksha Ranjan Sangeet: आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया, जान्हवी और सोनाक्षी ने डांस ने लूटी महफिल
कभी नाम सुनते ही कांप उठते थे लोग, बॉलीवुड के दो ‘खूंखार विलेन’ का रीयूनियन, तस्वीर देख इमोशनल हुए फैंस
World Zoonoses Day: जानवरों से प्यार करें, लेकिन इन बीमारियों से रहें सावधान! जानें जूनोटिक रोगों के बारे में
The Alliance Show: ‘नो टैग्स, नो बैगेज’… आखिर क्यों ‘द अलायंस’ में उतरे सोहेल खान? सलमान ने किया सपोर्ट
रवीना पहले से ही दो भारतीय कुत्तों और एक शेल्टर से गोद लिए कुत्ते की देखभाल करती हैं। वह कहती हैं, “सड़कों पर संघर्ष कर रहे कुत्ते को घर या आश्रय देना उनके लिए अनमोल तोहफा और बड़ी खुशी की बात है।
पशु संरक्षण के मामले में एक्टर जॉन और अनुष्का भी आगे
अभिनेता जॉन अब्राहम न केवल अपनी फिटनेस और एक्टिंग के लिए बल्कि पशु प्रेम के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने कई मौकों पर आवारा कुत्तों और बिल्लियों को गोद लिया और पेटा के अभियानों का समर्थन किया। जॉन पशुओं के हित में चलने वाले कई अभियानों का भी हिस्सा रहे हैं।
अपने एनजीओ के माध्यम से अनुष्का शर्मा ने मुंबई में बेघर पशुओं के लिए कई कैंप आयोजित किए। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि लोग शेल्टर से पशुओं को गोद लेने के लिए आगे आएं और बेसहारा और त्यागे गए पशुओं का सहारा बनें। अनुष्का ने बताया था कि पशुओं के कल्याण के लिए दलाई लामा के शब्दों से उन्हें प्रेरणा मिली है।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर भावुक हुए अनुपम खेर, बोले- ‘यह मेरे लिए गर्व का पल…’
सोनाक्षी और जैकलीन कई पशु संरक्षण अभियान से जुड़ीं
जैकलीन फर्नांडिज भी बेघर पशुओं के लिए कई अभियानों का हिस्सा रही हैं और पेटा के साथ मिलकर जागरूकता भी फैलाई हैं। वह अक्सर अपने पालतू जानवरों के साथ तस्वीरें साझा करती हैं और लोगों को जिम्मेदार पेट ओनरशिप के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
मुंबई के शेल्टर्स में सोनाक्षी सिन्हा बेघर पशुओं के लिए भोजन और चिकित्सा सहायता अक्सर प्रदान करती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर बेघर पशुओं की कहानियां साझा करती हैं, जिससे लोग पशुओं को गोद लेने के लिए प्रेरित हों।
(एजेंसी इनपुट)
International homeless animal day bollywood stars ready give new life helpless voiceless animals
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














