मुंबई: सिंघम अगेन का फर्स्ट सॉन्ग दशहरे के मौके पर रिलीज होगा। यह गाना सुनकर दर्शक जोश से भर जाएंगे। कहा ये भी जा रहा है कि यह गाना बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होगा। इसमें भी राम और रावण के बीच युद्ध के दृश्यों को दिखाया जाएगा। सिंघम अगेन का ट्रेलर जारी हो चुका है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन एक भी सॉन्ग अभी तक सामने नहीं आया है जबकि फिल्म रिलीज होने से काफी समय पहले ही फिल्म का गाना रिलीज कर दिया जाता है। यही कारण है कि फिल्म के फर्स्ट सॉन्ग को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। दर्शक यह जानना चाहते हैं कि पहला गाना कब रिलीज किया जाएगा। इसी बीच यह खबर सामने आई है कि सिंघम अगेन का फर्स्ट सॉन्ग दशहरे के मौके पर रिलीज किए जाने की संभावना है। राम और रावण के युद्ध पर आधारित यह सॉन्ग हो सकता है।
ये भी पढ़ें- विद्या बालन ने भूल भुलैया में वापसी पर कहा, जितना प्यार 17 साल
सिंघम अगेन के ट्रेलर में दिखाया गया था की पूरी फिल्म रामायण के किरदारों पर आधारित है। अजय देवगन राम की भूमिका में नजर आ रहे हैं। करीना कपूर सीता की भूमिका में नजर आ रही हैं। रणवीर सिंह हनुमान की किरदार में हैं, तो वहीं टाइगर श्रॉफ लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। जटायु के किरदार में अक्षय कुमार दिखाए गए हैं। ऐसे में यह अंदाज लगाना कठिन नहीं है कि फिल्म में रामायण पर आधारित एक गाना जरूर होगा। यह फिल्म का टाइटल सॉन्ग भी हो सकता है। दिवाली के मौके पर फिल्म रिलीज हो रही है ऐसे में दशहरे के मौके पर गाने को रिलीज किया जा सकता है। रामायण पर आधारित गाना दशहरे पर अगर रिलीज होता है तो इससे बड़ी बात फिल्म के लिए और क्या होगी।