
मुंबई: बीएमसी और मुंबई पुलिस की तरफ से आयोजित समारोह में सलमान खान और सोनाली बेंद्रे पहुंचे जहां पर दोनों मुंबई की जनता को इको फ्रेंडली गणपति मूर्ति के इस्तेमाल के बारे में बताते हुए नजर आए। दरअसल इस आयोजन में बीएमसी स्कूल के बच्चों द्वारा बनाई गई गणेश प्रतिमा का एग्जीबिशन रखा गया था। इस मौके पर सलमान खान ने मुंबई की जनता से गणेश उत्सव के दौरान मुंबई को स्वच्छ रखने की अपील की और इको फ्रेंडली प्रतिमा का इस्तेमाल करने पर जोर दिया।
तस्वीर में आप देख सकते हैं सलमान खान के साथ सोनाली बेंद्रे मौजूद है और वह आयोजन में गणेश प्रतिमा के साथ नजर आ रहे हैं। यह गणेश प्रतिमा इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा है। जिसकी वजह से वातावरण में प्रदूषण नहीं फैलता। हर साल गणेश उत्सव के दौरान मुंबई पुलिस और बीएमसी द्वारा जनता को जागरूक करने का अभियान चलाया जाता है। मुंबईकरों से मुंबई को स्वच्छ रखने के लिए बायोडिग्रेडेबल प्रतिमा का इस्तेमाल करने की अपील की जाती है।
ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन की ‘द लार्ड ऑफ रिंग्स’ में होगी एंट्री
सलमान खान और सोनाली बेंद्रे करीब 25 साल पहले फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में एक साथ कपल के तौर पर नजर आए थे। सलमान खान प्रेम के किरदार में थे और सोनाली बेंद्रे प्रीति के किरदार में नजर आई थी। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यही कारण है कि दोनों को 25 साल बाद एक साथ देखकर दोनों के प्रशंसक बेहद खुश नजर आ रहे हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि हम साथ-साथ हैं के प्रेम और प्रीति मुंबई की जनता से गणेश उत्सव के दौरान मुंबई को प्रदूषण से बचाने के लिए इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा इस्तेमाल करने की अपील कर रहे हैं।






