मुंबई: दीपिका पादुकोण की बेटी का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ, वहीं 15 सितंबर 2024 को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने की बात कही जा रही है। ऐसे में 7 दिन हॉस्पिटल में बिताने के बाद वह आठवें दिन अपने घर पहुंच जाएंगी। रणवीर सिंह समेत पूरे परिवार में घर में नन्हे मेहमान के स्वागत की पूरी तैयारी कर ली है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को बेटी का जन्म दिया रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया पर घर में नन्ही परी के आगमन की जानकारी खुद दी थी। हफ्ता भर अस्पताल में बिताने के बाद उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। खबर के मुताबिक रणवीर सिंह समेत पूरे परिवार ने नन्ही परी के स्वागत के लिए घर में पूरी तैयारी कर ली है। खबर यह भी है कि रणवीर सिंह ने अस्पताल से लेने जाएंगे जबकि घर पर मम्मी पापा और सास ससुर दीपिका पादुकोण का स्वागत करने के लिए पलकें बिछाए बैठे हैं।
ये भी पढ़ें- करीना की परफॉर्मेंस पर फिदा हुए सैफ, द बकिंघम मर्डर्स पर दिया ऐसा रिएक्शन
7 सितंबर को दीपिका पादुकोण मुंबई के गिरगांव स्थित एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी। दीपिका पादुकोण को अस्पताल में भर्ती हुए 8 दिन पूरे हो चुके हैं। आठवें दिन उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। यानी बच्ची के जन्म के बाद 7 दिन उन्होंने अस्पताल में बिताया। आठवें दिन से वो बच्ची के साथ वक्त वह घर पर बिताएंगी। दीपिका पादुकोण के पहले इस अस्पताल में आलिया भट्ट ने भी अपनी बेटी को जन्म दिया था।
दीपिका पादुकोण की बेटी के जन्म की जब से खबर आई है सोशल मीडिया पर प्रशंसक उनके बेटी की झलक पाने के लिए बेताब हैं। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कपल की तरफ से नन्ही परी की झलक प्रशंसकों को कब दिखाई जाती है। आपको बता दें कि सेलिब्रिटी अक्सर अपने नन्हें नवजात की तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने से परहेज करते हैं। क्या रणबीर और दीपिका भी वही फार्मूला आजमाएंगे, तो ऐसे में कहा जा सकता है कि प्रशंसकों को नन्ही परी की झलक पाने के लिए अभी कुछ इंतजार और करना होगा।