करीना कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुए सैफ अली खान, द बकिंघम मर्डर्स पर एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

करीना कपूर खान की लेटेस्ट फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता और बेहतरीन रिव्यू के साथ बड़ा प्रभाव पैदा कर रही है। इसे अब तक का उनका बेस्ट काम माना जा रहा है, जो इसे उनके करियर का एक खास पल बनाता है।
’द बकिंघम मर्डर्स' में करीना कपूर खान की दमदार परफॉर्मेंस पर फिदा हुए पति सैफ अली खान
करीना कपूर खान (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on
Updated on

मुंबई: करीना कपूर खान की लेटेस्ट फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता और बेहतरीन रिव्यू के साथ बड़ा प्रभाव पैदा कर रही है। इसे अब तक का उनका बेस्ट काम माना जा रहा है, जो इसे उनके करियर का एक खास पल बनाता है। करीना की परफॉर्मेंस को असलियत और गहराई के लिए बहुत सराहा जा रहा है। जैसे-जैसे फिल्म को और पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं, वैसे - वैसे ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख रहे हैं।

द बकिंघम मर्डर्स में करीना द्वारा निभाया गया ये किरदार उनके करियर का सबसे बेहतर रोल माना जा रहा है। फैंस और दोस्तों के साथ-साथ करीना के पति सैफ अली खान ने भी फिल्म में उनकी के शानदार एक्टिंग की तारीफ की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में सैफ ने करीना की भूमिका के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा है कि मैं बकिंघम मर्डर्स को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं अपनी खुद की फिल्म देवरा के प्रमोशन में बिजी हूं। मैंने जो कुछ भी देखा है, उससे मुझे लगता है कि उन्होंने कमाल कर दिया है। मैं टीम को ऑल द बेस्ट विश करता हूं।

द बकिंघम मर्डर्स में करीना कपूर खान की जबरदस्त एक्टिंग स्किल और एक दुखी मां के रूप में उनकी मजबूत परफॉर्मेंस ने दर्शकों को अपने साथ कनेक्ट किया है। इस फिल्म में करीना कपूर खान की बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म है और यह एक थ्रिल से भरी, सस्पेंस की कहानी पेश करती है। यह 'वीरे दी वेडिंग' और 'क्रू' जैसी सफल प्रोजेक्ट्स के बाद एकता आर कपूर और करीना कपूर खान के बीच एक और सहयोग भी है। वे इस फिल्म के साथ मिस्ट्री थ्रिलर जॉनर में एक बड़ा प्रभाव डाल रही हैं।

13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में खास तौर पर रिलीज़ हो चुकी 'द बकिंघम मर्डर्स' में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। हंसल मेहता द्वारा डायरेक्टेड और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ द्वारा लिखी गईं यह कहानी, महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स प्रोडक्शन है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रेजेंट किया गया है और शोभा कपूर, एकता आर कपूर और पहली बार प्रोड्यूसर बनीं करीना कपूर खान द्वारा साथ प्रोड्यूस किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com