-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Deepika Padukone Unique Relationship Bodyguard Ties Rakhi On Raksha Bandhan
दीपिका पादुकोण का बॉडीगार्ड जलाल से हैं अनोखा रिश्ता, हर साल रक्षाबंधन पर बांधती हैं राखी
- Written By: सोनाली झा
Deepika Padukone Relationship: दीपिका पादुकोण का कोई सगा भाई नहीं है, लेकिन वह हर रक्षाबंधन पर अपने बॉडीगार्ड जलाल को राखी बांधती हैं। जलाल सालों से उनकी सुरक्षा करते हुए परिवार का हिस्सा बन चुके हैं।

दीपिका पादुकोण का बॉडीगार्ड जलाल से हैं अनोखा रिश्ता
Deepika Padukone on Raksha Bandhan: रक्षाबंधन का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके लंबे जीवन और खुशहाली की कामना करती हैं, वहीं भाई बहन की रक्षा का वचन देता है। बॉलीवुड में कुछ ऐसे भाई बहन भी हैं, जो सगे भाई बहन तो नहीं हैं, लेकिन इनके बीच राखी का अटूट रिश्ता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के जीवन में भी यह त्योहार खास जगह रखता है, लेकिन उनकी कहानी थोड़ी अलग है।
दीपिका पादुकोण का कोई सगा भाई नहीं है। उनके परिवार में उनकी छोटी बहन अनीशा पादुकोण हैं। हालांकि, रक्षाबंधन के दिन उन्हें भाई न होने का अफसोस नहीं होता। वह रक्षाबंधन का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाती हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह अपने बॉडीगार्ड जलाल को भाई मानती हैं और हर रक्षाबंधन पर उन्हें राखी बांधती हैं। दीपिका पादुकोण के बॉडीगार्ड का कहना है कि वह एक भाई की तरह हमेशा दीपिका पादुकोण की सुरक्षा करते हैं।
दीपिका पादुकोण का अनोखा रिश्ता
जलाल न सिर्फ दीपिका की सुरक्षा के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं, बल्कि सालों से उनके साथ एक परिवार के सदस्य की तरह जुड़े हुए हैं। दीपिका ने जलाल को अपना ‘भाई’ मान रखा है और हर साल रक्षाबंधन पर उन्हें राखी बांधना कभी नहीं भूलतीं। यह परंपरा सालों से चली आ रही है। पब्लिक इवेंट्स, एयरपोर्ट, शूटिंग सेट या अवॉर्ड फंक्शन, हर जगह जलाल दीपिका के साथ रहते हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
बॉडीगार्ड जलाल की सैलरी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जलाल को अपने काम के लिए दीपिका सालाना 80 लाख से लेकर 1.2 करोड़ रुपये तक सैलरी देती है। हालांकि यह उनका प्रोफेशन है, लेकिन दीपिका के लिए उनका महत्व केवल एक कर्मचारी से कहीं अधिक है। वह उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानती हैं और इसीलिए रक्षाबंधन के दिन जलाल की कलाई पर राखी बांधकर अपने स्नेह और विश्वास को प्रकट करती हैं।
ये भी पढ़ें- Mahesh Babu Birthday: महेश बाबू ने अपनाए गांव, 1000 बच्चों की कराई हार्ट सर्जरी
दीपिका और जलाल का रिश्ता
दीपिका पादुकोण का यह कदम इस बात का प्रतीक है कि रिश्ते केवल खून के नहीं, बल्कि भरोसे और अपनापन के भी होते हैं। उनके और जलाल के बीच का यह बंधन बॉलीवुड में भी मिसाल के तौर पर देखा जाता है। कई बार मीडिया में भी उनकी यह अनोखी ‘भाई-बहन’ की जोड़ी चर्चा में रही है। दीपिका और जलाल का रिश्ता इस बात को साबित करता है कि परिवार सिर्फ जन्म से नहीं, बल्कि दिल से भी बनता है।
Deepika padukone unique relationship bodyguard ties rakhi on raksha bandhan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












