-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Amitabh Bachchan Journey From Saat Hindustani To Zanjeer Was Not Easy
Birthday Special: अमिताभ बच्चन के लिए आसान नहीं था ‘सात हिंदुस्तानी’ से ‘जंजीर’ तक का सफर
- Written By: सोनाली झा
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को हुआ था। अमिताभ बच्चन आज अपना 82 वां जन्मदिन मना रहे है। आज अमिताभ उन अभिनेताओं में से एक है जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है।

अमिताभ बच्चन (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर 1942 को हुआ था। अमिताभ बच्चन आज अपना 82 वां जन्मदिन मना रहे है। आज अमिताभ उन अभिनेताओं में से एक है जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। हालांकि, अमिताभ के लिए महानायक बनना आसान नहीं था। इसके लिए एक्टर को ‘सात हिंदुस्तानी’ से लेकर ‘जंजीर’ तक का सफर तय करना पड़ा था।
अमिताभ बच्चन जब कोलकाता से मुंबई अपनी मंजिल तलाशने आये तो वो ख्वाजा अहमद अब्बास के नाम एक सिफारिशी चिट्ठी लेकर आए थे, जो उन दिनों फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ बना रहे थे। इस चिट्ठी के कारण अब्बास साहब ने बच्चन को अपनी फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ के लिए सेलेक्ट तो कर लिया, लेकिन जब उन्हें पता चला कि वो मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन के बेटे हैं, तो उन्होंने उनसे कहा कि पहले जाकर अपने पिता से नो ऑब्जेक्शन लेटर लेकर आओ।
अमिताभ बच्चन की पहली फिल्मी हुई थी फ्लॉप
अमिताभ बच्चन ने अब्बास साहब से अपने पिता की बात करवा दी थी। अब्बास ने हरिवंश राय बच्चन को फ़ोन किया और कहा कि उनका बीटा लुक टेस्ट के लिए आया है। जब ये बात हरिवंश राय बच्चन ने सुनी तो उन्होंने कहा कि हां मुझे पता है। इसके बाद अब्बास ने अमिताभ बच्चन का लूक टेस्ट लिया था। अमिताभ बच्चन ने फिर सात हिंदुस्तानी की शूटिंग की। हालांकि, यह फिल्म एक्टर की फ्लॉप हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए’… अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किया फोन, फिर 15 करोड़ की डील हुई फाइनल
मुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Father’s Day Special: हर बेटे-बेटी को देखनी चाहिए ये 5 फिल्में, इमोशंस से भर जाएगा दिल
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
ये भी पढ़ें- रतन टाटा के निधन पर भावुक हुईं अदिति राव हैदरी
अमिताभ बच्चन पर लगा फ्लॉप हीरो का टैग
अमिताभ बच्चन के लगातार 12 फिल्में फ्लॉप हो गई। इसके वजह से उन्हें करियर की शुरुआत में ही फ्लॉप हीरो का टैग मिल गया था। इस वजह से एक्टर के साथ कोई भी एक्ट्रेस काम करने के लिए तैयार नहीं थी। तब एक्टर ने फ़िल्मो से दुरी बनाने का फैसला ले लिया था। तब अमिताभ बच्चन को जंजीर का ऑफिस मिला, तो एक्टर ने सोच लिया कि ये फिल्म फ्लॉप हुई, तो वह इलाहाबाद चले जाएंगे।
जंजीर से मिला अमिताभ बच्चन को पहचान
अमिताभ बच्चन की जंजीर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट रही। इस फिल्म से एक्टर की किस्मत बदल गई। फिल्म रिलीज होने के बाद एक्टर रातों-रात एक्टर बन गए। इस फिल्म से ही एक्टर को अपनी हमसफर मिली थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन प्राण और जया भादुड़ी थी। जया भादुड़ी और कोई नहीं एक्टर की वाइफ जया बच्चन है। जंजीर के शूटिंग के दौरान ही अमिताभ बच्चन और जया करीब आए थे।
अमिताभ बच्चन की फिल्में
अमिताभ ने जंजीर, शोले, कभी कभी, अमर अकबर एंथनी, आनंद, सत्ते पे सत्ता, नमक हलाल, शक्ति, कुली, त्रिशूल, डॉन, अभिमान, सौदागर, चुपके चुपके, दीवार, मि. नटवरलाल, लावारिस, मुकद्दर का सिकंदर, शहंशाह, अग्निपथ, खुदा गवाह, मोहब्बतें, सिलसिला, कालिया, बागबान, ब्लैक, वक्त, सरकार, चीनी कम, भूतनाथ समेत कई शानदार फिल्मों में काम किया।
Amitabh bachchan journey from saat hindustani to zanjeer was not easy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AVNL Recruitment 2026: 1213 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ITI से लेकर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स तक के लिए मौका
Jul 13, 2026 | 08:50 PMExplainer: ट्रंप के दोस्त को रूस ने दिया जहर! यूक्रेन से लौटने के कुछ घंटे बाद हो गई मौत, US में मचा हड़कंप
Jul 13, 2026 | 08:50 PMSawan 2026: सावन में इन 4 चमत्कारी पौधों की पूजा खोल सकती है किस्मत के बंद दरवाजे
Jul 13, 2026 | 08:40 PMदतिया उपचुनाव: एमपी BJP में ऑल इज वेल या दिखावा? संयुक्त राष्ट्रीय महासचिव शिवप्रकाश के पोस्ट ने मचाई हलचल
Jul 13, 2026 | 08:37 PMमुंबई AC लोकल में AC फेल! यात्रियों में मची घबराहट, एक यात्री को अस्पताल ले जाना पड़ा
Jul 13, 2026 | 08:32 PMपुणे में भीषण हादसा: जेऊरी के पास 3 वारकरियों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, मुफ्त इलाज के निर्देश जारी
Jul 13, 2026 | 08:24 PMJammu Kashmir: उमर अब्दुल्ला को BJP का सात दिन का अल्टीमेटम, माफी नहीं मांगी तो 100 करोड़ का मानहानि मुकदमा
Jul 13, 2026 | 08:11 PMवीडियो गैलरी

भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM














