दिव्या दत्ता संग एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी! वीडियो शेयर कर निकाला गुस्सा, बोलीं ' मैं बहुत परेशान हूं....'

Divya Dutta At Airport: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूरा एयरपोर्ट खाली नजर आता है। इस दौरान एयरपोर्ट पर एक भी कर्मचारी नहीं था। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि इस दौरान किसी तरह की अनाउंसमेंट भी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इससे उनकी शूटिंग भी प्रभावित हुई।
bollywood actress divya dutta horrendous experience on airport said harassment on gate share video on internet
दिव्या दत्ता संग एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

Divya Dutta At Airport: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए एयरपोर्ट पर अपने साथ हुआ भयानक एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूरा एयरपोर्ट खाली नजर आता है। इस दौरान एयरपोर्ट पर एक भी कर्मचारी नहीं था। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि इस दौरान किसी तरह की अनाउंसमेंट भी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि इससे उनकी शूटिंग भी प्रभावित हुई।

वीडियो शेयर कर दी जानकारी

दिव्या दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने वो गेट दिखाया, जहां से फ्लाइट पकड़ी जाती है। उन्होंने बताया कि उस गेट पर कोई कर्मचारी तक मौजूद नहीं था, जिससे किसी बात की जा सके। एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि यात्रियों के साथ एयरपोर्ट पर बुरा बर्ताव भी किया गया।

इंडिगो फ्लाइट को टैग कर निकाली भड़ास

एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए खाली एयरपोर्ट दिखाया है। वहीं उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज सुबह एक बहुत ही भयानक अनुभव के लिए धन्यवाद!! रद्द किए गए फ़्लैट की कोई सूचना नहीं..मैं रद्द किए गए फ़्लैट पर चेक इन कर रहा हूँ। उड़ान की घोषणा गेट पर प्रतिबिंबित नहीं होती! सहायता के लिए कोई कर्मचारी नहीं! बाहर निकलने के लिए टी गेट पर भारी उत्पीड़न। indigoairways का कोई स्टाफ मौजूद नहीं था...और यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार! मेरी शूटिंग प्रभावित हुई और मैं बहुत परेशान हूं!'

एक्ट्रेस के पोस्ट पर फैंस ने किया ऐसे रिएक्ट

एक्ट्रेस के इस एंक्पीरियंस के बाद फैंस ने भी कमेंट में अपने साथ हुए अनुभवों के बारे में लिखा। एक यूजर ने लिखा, 'क्या बकवास है। वे अपने ग्राहकों के साथ इसी तरह व्यवहार करते हैं।' वहीं उनके इस वीडियो पर एक्ट्रेस शिबा ने भी कमेंट करते हुए लिखा, 'जब मेरा बेटा बुखार से कांप रहा था तब भी उससे कंबल के लिए पैसे लिए गए! कितनी घटिया एयरलाइन है इंडिगो।' यह भी देखें-शादी के बंधन में बंधे यूट्यूबर अदनान शेख, दुल्हन की खूबसूरती देख खो बैठे होश, वीडियो हुआ वायरल

इस फिल्म में दिखेंगी दिव्या

दिव्या के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली है।