- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Unnao Rape Case Cbi To Move Sc Against Kuldeep Sengars Bail Raga Promises Help To Victim
उन्नाव रेप केस: कुलदीप सेंगर की जमानत के खिलाफ SC जाएगी CBI, RaGa ने पीड़िता को दिया मदद का वादा
Unnao Rape Case में दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा कुलदीप सिंह सेंगर को दी गई जमानत को सीबीआई सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। उधर, राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय का आश्वासन दिया है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

कुलदीप सेंगर, फोटो- सोशल मीडिया
CBI Moves SC for Unnao Rape Case: उन्नाव दुष्कर्म मामले में पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को मिली न्यायिक राहत के खिलाफ अब सीबीआई ने मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा सेंगर की आजीवन कारावास की सजा निलंबित करने के फैसले के बाद, जांच एजेंसी जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका (SLP) दायर करेगी।
सीबीआई के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि जांच एजेंसी दिल्ली हाई कोर्ट के आदेशों का विस्तृत अध्ययन करने के बाद जल्द से जल्द शीर्ष अदालत का रुख करेगी। सीबीआई का मानना है कि सेंगर को मिली सजा का निलंबन न्यायोचित नहीं है। हालांकि, हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद कुलदीप सेंगर फिलहाल जेल की सलाखों के पीछे ही रहेगा। इसका मुख्य कारण यह है कि वह दुष्कर्म पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में पहले ही सुनाई गई 10 साल की सजा काट रहा है।
राहुल और सोनिया गांधी से मिला पीड़ित परिवार
सेंगर को जमानत मिलने की खबर से आक्रोशित और डरा हुआ पीड़ित परिवार बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मिलने पहुंचा। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी उपस्थित रहीं। परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी जान के खतरे का जिक्र किया। सूत्रों के अनुसार, पीड़िता के परिवार ने राहुल गांधी से तीन मुख्य अनुरोध किए: सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई के लिए एक शीर्ष वकील की व्यवस्था, सुरक्षा के लिहाज से किसी कांग्रेस शासित राज्य में रहने का प्रबंध और पीड़िता के पति के लिए एक बेहतर नौकरी। राहुल गांधी ने इन सभी मांगों पर सहयोग का पूर्ण आश्वासन दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी आय से अधिक संपत्ति मामले में आज हाई कोर्ट में खुलेगी ‘सीलबंद’ फाइल, दोपहर बाद शुरू होगी सुनवाई
एआई, ड्रोन और क्वांटम तकनीक से यूपी बनेगा देश का डीप टेक कैपिटल, CM Yogi ने लिखी योगी की पाती
Stanford India Conference 2026: SIR पर जवाब देना जरूरी…बंगाल चुनाव पर शशि थरूर ने सरकार पर उठाए सवाल
भारत में कैसे पहुंचा ‘मेड इन पाकिस्तान’ पंखा? कुशीनगर के मदरसे में हुआ खुलासा, इलाके में मचा हड़कंप
‘हम मृत समाज बनते जा रहे हैं’: राहुल गांधी का प्रहार
राहुल गांधी ने इस पूरे प्रकरण पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पीड़िता के परिवार को इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन से रोके जाने की तीखी आलोचना की। राहुल ने लिखा कि अपराधियों को जमानत मिलना और पीड़ितों के साथ मुजरिमों जैसा व्यवहार करना बेहद अमानवीय है। उन्होंने इसे लोकतंत्र में आवाज दबाने का अपराध बताते हुए चेतावनी दी कि ऐसी घटनाओं से हम एक ‘मृत समाज’ की ओर बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: महायुति और ठाकरे-मनसे गठबंधन का फॉर्मूला तय! ‘बड़े भाई’ की भूमिका निभाएंगे उद्धव, कौन मारेगा बाजी?
सुरक्षा की चिंता और न्याय की पुहार
पीड़िता और उसकी मां ने दिल्ली के मंडी हाउस और इंडिया गेट पर प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें हिरासत में ले लिया और कुछ घंटों बाद रिहा किया। पीड़िता ने इस मामले में प्रधानमंत्री से भी मिलने का समय मांगा है। रोते हुए पीड़िता की मां ने कहा कि हाई कोर्ट का यह फैसला उनके बच्चों की जान के लिए एक बड़ा खतरा बन गया है और इसे किसी भी सूरत में न्याय नहीं कहा जा सकता।
Unnao rape case cbi to move sc against kuldeep sengars bail raga promises help to victim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आज का मौसम: दिल्ली से बिहार तक 85 की रफ्तार से तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, 19 राज्यों में IMD अलर्ट जारी
May 12, 2026 | 09:35 AMनवभारत विशेष: पहले नेता-मंत्री छोड़ेंगे गाड़ी-घोड़े का तामझाम, सरकारी तंत्र पर लागू होगा PM का सादगी पैगाम
May 12, 2026 | 09:34 AMनासिक-द्वारका सर्कल अंडरपास का सर्विस रोड मई के अंत तक होगा शुरू, ट्रैफिक जाम और धूल से मिलेगी बड़ी राहत
May 12, 2026 | 09:33 AMNavabharat Nishanebaaz: तमिलनाडु CM का नया ड्रामा, विजय क्यों बन रहे हैं मामा !
May 12, 2026 | 09:15 AMग्वालियर के तत्कालीन एसपी राजेश चंदेल समेत 4 पुलिसकर्मियों पर डकैती और लूट का केस दर्ज, जानें क्या है मामला?
May 12, 2026 | 09:09 AMमोहम्मदवाड़ी में नए नल कनेक्शन के नाम पर 50 हजार की वसूली, विधायक चेतन तुपे ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
May 12, 2026 | 09:07 AM…तो हिंदुओं को नहीं छोड़ेंगे, BJP की जीत से बौखलाया बांग्लादेशी मौलाना, तारिक सरकार से कर दी बड़ी मांग
May 12, 2026 | 08:59 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM














