- Hindi News »
- India »
- Lok Sabha Secretariat Appeals To Mps Not To Come To Parliament Wearing Smart Glasses Pen Cameras And Smart Watches
संसद में स्मार्ट चश्मा, पेन कैमरा और स्मार्ट घड़ी पहनकर नहीं आएं सांसद, लोकसभा सचिवालय का आग्रह
Lok Sabha Secretariat: लोकसभा सचिवालय ने सभी सांसदों से स्मार्ट चश्मा, स्मार्ट पेन और स्मार्ट घड़ी नहीं पहनकर परिसर में आने का आग्रह किया है। लोकसभा बुलेटन के माध्यम से यह अपील की गई है।
- Written By: रंजन कुमार

संसद में चश्मा पहनकर मौजूद सांसद।
Lok Sabha News: लोकसभा सचिवालय ने बुधवार को सांसदों से संसद परिसर में स्मार्ट चश्मे, स्मार्ट पेन और स्मार्ट घड़ियों जैसे डिजिटल उपकरणों का उपयोग नहीं करने का आग्रह किया। वजह है कि इन चीजों के प्रयोग से सदस्यों की गोपनीयता से समझौता हो सकता है। संसदीय विशेषाधिकार का उल्लंघन भी हो सकता है।
लोकसभा के एक बुलेटिन ने संसदों को याद दिलाया कि स्मार्ट चश्मे, पेन कैमरा और स्मार्ट घड़ियां जैसे एडवांस उपकरण देश में व्यापक रूप से उपलब्ध हैं। उन्हें आगाह किया गया कि इनमें से कुछ उपकरणों का उपयोग सदस्यों की गोपनीयता से समझौता करने और संसदीय विशेषाधिकारों का उल्लंघन करने के लिए किया जा सकता है।
ऐसे किसी भी उपकरणों का उपयोग न करने की अपील
बुलेटिन में कहा है कि सदस्यों से अनुरोध है कि वे किसी भी तरह से ऐसे उपकरणों का उपयोग करने से बचें जो संसद भवन के किसी भी हिस्से में सदस्यों की सुरक्षा, विशेषाधिकार और गोपनीयता से समझौता कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
संकट में किसान! उत्तर महाराष्ट्र की बिगड़ती हालत, सांसद शोभा बच्छाव ने संसद में की ‘विशेष पैकेज’ की मांग
अकोला: अनुप धोत्रे ने संसद में उठाया वैनगंगा-नलगंगा नदी जोड़ प्रकल्प, विदर्भ विकास हेतु 7 करोड़ की मांग
‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
सुप्रिया सुले ने संसद में उठाया अजित पवार की मौत का मामला, पूछा- FIR के लिए क्यों भटक रहे रोहित पवार?
पीएम मोदी ने ओम बिरला को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में क्षेत्रीय भाषाओं के बढ़ते प्रयोग के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक एवं भाषाई विविधता को उजागर किए जाने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सभी सांसदों की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने इसे देश की समृद्ध विरासत का प्रतीक बताते हुए अत्यंत सुखद बताया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा, यह देखकर प्रसन्नता होती है। भारत की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता हमारी शान है। संसद के पटल पर इसको उजागर करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी और सभी दलों के सांसदों को बधाई।
This is gladdening to see. India’s cultural and linguistic diversity is our pride. Compliments to Speaker Om Birla Ji and MPs across Party lines for highlighting this vibrancy on the floor of the Parliament. https://t.co/J3FvbziK5b@ombirlakota — Narendra Modi (@narendramodi) December 23, 2025
लोकसभा अध्यक्ष ने जताया आभार
प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता को निरंतर प्रोत्साहन मिला है। इस प्रेरणा के परिणामस्वरूप भारत की संसद संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में एक साथ अनुवाद करने में सक्षम हो सकी है। बिरला ने क्षेत्रीय भाषाओं के प्रोत्साहन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे लोकतंत्र और अधिक समावेशी तथा सशक्त बना है।
धन्यवाद माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी,
आपके मार्गदर्शन में भारत की सांस्कृतिक एवं भाषाई विविधता को सदैव प्रोत्साहन मिला है। इसी प्रेरणा से आज भारत की संसद संविधान की आठवीं अनुसूची की सभी 22 भाषाओं में विधायी कार्यवाही का simultaneously अनुवाद करने में सक्षम हुई है।… https://t.co/CzZaN5942Z — Om Birla (@ombirlakota) December 23, 2025
यह भी पढ़ें: संसद में BJP सांसद ने दिया अजब ज्ञान, बोले- राम-राम कहने से खत्म होगें पति-पत्नी के झगड़े
एक दिसंबर से चला शीतकालीन सत्र
बता दें, संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर 2025 को शुरू हुआ था। जो 19 दिसंबर 2025 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस सत्र में 19 दिनों के दौरान 15 बैठकें हुईं।
Lok sabha secretariat appeals to mps not to come to parliament wearing smart glasses pen cameras and smart watches
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
चलती ट्रेन के बाहर रस्सी से लटके यात्री, मजबूरी का खौफनाक मंजर का वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 11:28 PMRCB ने आईपीएल 2026 में जीत के साथ किया श्रीगणेश, SRH को सीजन के पहले मुकाबले में 6 विकेट रहते दी शिकस्त
Mar 28, 2026 | 11:06 PMकोहनी के कालापन से परेशान? यह आसान नुस्खा चुटकियों में करेगा दूर
Mar 28, 2026 | 10:54 PMक्लासरूम में हंगामा! प्रोफेसर ने छात्र को कहा ‘आतंकवादी’, वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 10:44 PMवायरल होने का चक्कर पड़ा भारी! चलती कार पर स्टंट करते युवक को इंदौर पुलिस ने पकड़ा
Mar 28, 2026 | 10:34 PMखरबूजे के बीज फेंकने से पहले इस ख़बर को पढ़ लीजिए, खासियतें जानकर हैरान रह जाएंगे
Mar 28, 2026 | 10:26 PMPM बनते ही एक्शन! पूर्व प्रधानमंत्री के.पी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार
Mar 28, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

‘देश के दो खलनायक…’ राम नवमी के कार्यक्रम में यह क्या कह गए बृजभूषण शरण सिंह?
Mar 28, 2026 | 10:06 PM
‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM
₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:42 PM
ADR Report: चंदे के मामले में BJP की बादशाहत, सभी पार्टियों से 10 गुना ज्यादा मिला पैसा- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:24 PM
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM
नागपुर में राम नाम की गूंज! पोद्दारेश्वर राम मंदिर की भव्य शोभायात्रा देखने उमड़ा जनसैलाब, देखें VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:59 AM













