-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yavatmal Chargao Kalmana Road Poor Construction Pwd Laxity
सड़क निर्माण के 51 करोड़ पानी में! ठेकेदार का घटिया काम, PWD क्वालिटी कंट्रोल पर उठे सवाल
- Written By: आकाश मसने
Yavatmal News: यवतमाल के वणी स्थित चारगांव चौकी से कलमना तक का 51 करोड़ की लागत से बना राज्य मार्ग निर्माण के दो साल में ही उखड़ गया।

वणी में उखड़ी सड़क (फोटो नवभारत)
Yavatmal Wani Chargaon Kalamna Road: यतवमाल जिले के वणी के चारगांव चौकी से कलमना तक का राज्य मार्ग मानो ग्रहणग्रस्त हो गया है। एक समस्या समाप्त नहीं होती कि दूसरी सिर उठाती है, ऐसी स्थिति बन चुकी है। केंद्रीय सड़क विकास निधि के तहत मंजूर किए गए 51 करोड़ रुपये अब मानो पानी में बह गए हैं।
दर्जाहीन सड़क निर्माण के कारण सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है, वहीं PWD विभाग के क्वालिटी कंट्रोल बोर्ड की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। चारगांव चौकी से कलमना यह मार्ग चंद्रपुर और यवतमाल जिलों के कई प्रकल्पों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण राज्यमार्ग है। लेकिन वर्षों से यह सड़क दुर्दशा का शिकार बनी हुई है।
47 करोड़ रुपये की मिली थी मंजूरी
दो वर्ष पूर्व इस मार्ग के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क विकास निधि से 47 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई थी। ठेकेदार ने नागरिकों को जल्द निर्माण का भरोसा दिलाया और कार्य अल्पावधि में पूरा भी दिखाया, परंतु यह खुशियां ज्यादा समय तक नहीं टिक पाईं। निर्माण के समय शिरपूर से आबाईफाटा तक लगभग 4 किलोमीटर का हिस्सा “यातायात योग्य” बताकर छोड़ दिया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal News: मारेगांव में 3 करोड़ की लागत से दो ग्रामीण सड़कों का होगा निर्माण, टेंडर जारी
यवतमाल लोहारा हत्याकांड: चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने माना दोषी
Yavatmal News: मारेगांव के जलका पीएमश्री स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी, अभिभावकों का अनोखा विरोध
Yavatmal News: यवतमाल में विशेष लोक अदालत, 121 मामलों का आपसी समझौते से हुआ निपटारा
नतीजा यह हुआ कि बाकी सड़क का निर्माण भले पूरा हुआ हो, मगर छोड़ा गया हिस्सा पूरी तरह उध्वस्त हो गया।वही नागरिकों को के अनुसार चारगाव- कलमना सड़क का निर्माण इतना घटिया था कि साल भी नहीं बीत और सड़क हेवी ट्रॅफिक की वजह से जगह-जगह से टूट गई।
यह भी पढ़ें:- जिस जगह आया था बाघ हमले का AI वीडियो, वहीं अब अधेड़ की मौत से मचा हड़कंप
शिरपुर-आबाईफाटा मार्ग की स्थिति बिगड़ने पर शासन ने एक वर्ष पहले सड़क पुनर्निर्माण के लिए 4 करोड़ 55 लाख रुपये की नई मंजूरी दी। लेकिन कार्य की गति इतनी धीमी है कि निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। इस बीच, पहले से बनी 47 करोड़ की सड़क भी आयु पूरी होने से पहले ही खस्ता हाल हो चुकी है। कही जगह डामर उखडकर बडे-बडे गड्डे बन गये है।
सामाजिक, आर्थिक और कृषि जीवन पर असर
शिरपूर से आबाईफाटा तक की सड़क की हालत दयनीय हो चुकी है। डामर उखड़ गया है, जगह-जगह खड्डों का साम्राज्य बन गया है। वेकोली से अवजड कोयला वाहनों की दिन-रात आवाजाही से नागरिकों का जीना मुश्किल हो गया है।धूल प्रदूषण ने न केवल लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित किया है, बल्कि खेती की फसलें भी खराब हो रही हैं। सड़कें खराब होने से वणी बस डिपो ने कई गांवों की बस सेवाएं बंद कर दी हैं।
राजकीय इच्छाशक्ति का अभाव
शिंदोला परिसर और आसपास के गांवों के लोग सड़क समस्या से त्रस्त हैं। पिछले कुछ वर्षों में इस मार्ग पर कई सड़क दुर्घटनाओं में लोगों ने जान गंवाई है। सड़क किनारे का कृषि व्यवसाय भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि महसूल और PWD विभाग वेकोली के दबाव में काम कर रहे हैं।
-वणी से नवभारत लाइव के लिए सागर बोढे की रिपोर्ट
Yavatmal chargao kalmana road poor construction pwd laxity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह के अटके हुए काम होंगे पूरे, तुला के हाथ आएगी सफलता, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
Jul 23, 2026 | 12:10 AMइंदौर में छात्रों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी; शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर सरकार को घेरा
Jul 22, 2026 | 11:33 PMसिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 20 हुई, मीथेन गैस विस्फोट और दम घुटने से गई जान
Jul 22, 2026 | 11:27 PMविभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का…NEET मुद्दे पर अखिलेश का BJP पर हमला, प्रेस कांफ्रेंस को बताया फेल
Jul 22, 2026 | 11:17 PMMP में समय से पहले स्थगित हुआ मानसून सत्र; ‘कॉकरोच’ टिप्पणी और इस्तीफे की चुनौती पर गरमाई राजनीति
Jul 22, 2026 | 11:13 PMDiet Tips: रात को सोने से पहले गलती से भी ना खाएं ये चीजें, वरना फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान
Jul 22, 2026 | 11:08 PMAssam Flood: असम में सेना ने तेज किया राहत और बचाव अभियान, 700 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया
Jul 22, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














