-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Women Safety At Wcl Concern Employees Departmental Action Under Scrutiny
WCL में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल, कर्मचारियों में भय का माहौल, विभागीय कार्रवाई पर टिकी नजरें
- Written By: प्रिया जैस
Western Coalfields Limited: यवतमाल के WCL में अपहरण और विनयभंग की घटना ने इसलिए और भी सनसनी फैला दी है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। WCL में महिला कर्मचारियों में भय का माहौल है।

यवतमाल न्यूज
Yavatmal News: वणी तहसील में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। संवेदनशील पद पर कार्यरत सुरक्षा बोर्ड मेंबर पर ही अपहरण और विनयभंग का आरोप लगने से WCL प्रशासन और कर्मचारी वर्ग में हड़कंप मच गया है। आरोपी को न्यायालय ने जेल पास कर दिया है, जबकि अब सभी की निगाहें WCL प्रशासन द्वारा की जाने वाली विभागीय कार्रवाई पर टिकी हैं।
आरोपी का नाम सुनील भाऊराव मोहितकर (55) निवासी जैन ले-आउट, वणी बताया गया है। वह WCL में लिपिक पद पर कार्यरत है, साथ ही WCL सेफ्टी बोर्ड का मेंबर और आयटक संघटना वणी नॉर्थ एरिया का अध्यक्ष भी है। आरोप के अनुसार, 13 अक्टूबर की शाम को एक महिला कर्मचारी जब भालर मार्ग से दोपहिया वाहन जा रही थी, तभी आरोपी ने अपनी हैरियर गाड़ी से उसका पीछा किया। महिला का आरोप है कि आरोपी ने रास्ते में चाकू दिखाकर विनयभंग और अपहरण का प्रयास किया।
वणी पुलिस थाने में दर्ज शिकायत
पीड़िता ने 15 अक्टूबर को वणी पुलिस थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी की हैरियर गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त किया है। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच सपोनि प्रियंका चौधरी कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati News: समय पर सूचना नहीं देने पर अधिकारी पर कार्रवाई, राज्य सूचना आयुक्त ने लगाया दंड
Yavatmal News: उमरखेड़ के किसानों से महाविस्तार ऐप डाउनलोड करने की अपील, कृषि जानकारी मिलेगी मोबाइल पर
Yavatmal News: मृत समझे गए बेटे की एक साल बाद घर वापसी, नंददीप फाउंडेशन ने कराया 769वां पुनर्वास
Yavatmal News: 8 अगस्त तक भरें SIR फॉर्म, यवतमाल के हजारों मतदाताओं को निर्वाचन विभाग की अपील
इस घटना के बाद वेकोली परिसर और पूरे शहर में हलचल मच गई है। महिला कर्मचारियों में इस घटना को लेकर डर और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है। सेफ्टी बोर्ड मेंबर का पद WCL में खदान सुरक्षा नियमों के पालन और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए होता है। ऐसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा ही महिला कर्मचारी से अभद्रता और अपहरण की कोशिश किए जाने से इस पद की साख पर बट्टा लगा है।
भालर मार्ग पर एक ही दिन में दो घटनाएं
अपहरण और विनयभंग की घटना ने इसलिए और भी सनसनी फैला दी है क्योंकि भालर मार्ग पर 15 अक्टूबर को एक और बड़ी घटना घटी। बंद पडे जीएस ऑयल मिल में अवैध संबंधों के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के पति की हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें – देश में कोयला खत्म? WCL की 300 अंडरग्राउंड खदानें बंद, ध्वस्त हुई स्पलाई चेन!
उसी दिन, इसी मार्ग पर महिला कर्मचारी के साथ अपहरण और विनयभंग का प्रयास हुआ। भालर मार्ग से रोजाना WCL की बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी ड्यूटी पर जाती हैं। एक ही दिन में दो गंभीर घटनाएं घटने से वणी शहर में दहशत फैल गई है। महिला कर्मचारियों में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता है।
WCL प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी निगाहें
वणी पुलिस ने चाकू की नोक पर अपहरण और विनयभंग मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि WCL प्रशासन इस पर विभागीय स्तर पर क्या कदम उठाता है।आरोपी की महिलाओ के प्रति गैरवर्तन और गैर जिम्मेदारी वाली भूमिका को देखते हुए कड़े कदम उठाने की मांग कर्मचारी वर्ग में जोर पकड़ रही है।
Women safety at wcl concern employees departmental action under scrutiny
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी बारिश के संकेत, 29 तारिख को नागपुर के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
Jul 28, 2026 | 08:20 PM260KM की रेंज, 114kmph की स्पीड, लॉन्च हुई Avore Electric EX, 799 रुपये में करें बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स
Jul 28, 2026 | 08:19 PM…तो सड़कों पर उतरेगी CJP! सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नाराज हुए अभिजीत दीपके, कहा- फिर करेंगे आंदोलन
Jul 28, 2026 | 08:09 PMइलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त फैसला: 42 साल पुराने हत्या मामले में 82 वर्षीय दोषी की अपील खारिज, जेल भेजने का आदेश
Jul 28, 2026 | 08:07 PMप्रियंका गांधी की टिप्पणी के बाद चर्चा में आए IIT मद्रास के निदेशक प्रो. वी. कामकोटी, जानें उनका परिचय
Jul 28, 2026 | 07:59 PMEXCLUSIVE: भोपाल में दिल्ली जैसा किसान आंदोलन! CM हाउस घेरने की तैयारी; मोहन सरकार के सामने रखी यह मांगे
Jul 28, 2026 | 07:56 PMUP Fire Service में बड़ा संकट: 90% तक पद खाली; 4 साल से प्रमोशन पर ब्रेक, क्या आपदा से निपटने की तैयारी अधूरी
Jul 28, 2026 | 07:46 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














