-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Two People Together Beat A Person And Fractured His Leg Incident Of Aregaon Campus
दो लोगों ने मिलकर व्यक्ति को पीटकर पैर किया फ्रैक्चर, आरेगांव परिसर की घटना
- Written By: नवभारत डेस्क

पुसद. तहसील के आरेगांव में रहने वाले दो लोगों ने गांव के ही एक व्यक्ति को पीटकर उसका पैर फ्रैक्चर कर दिया. यह घटना 19 मार्च की रात 7 बजे के दरमियान घटित हुई. इस मामले में 21 मार्च को दो लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता का नाम आरेगांव निवासी मधुकर योगाची राठोड बताया गया है.
जबकि गांव में ही रहनेवाले संदीप बाबूलाल राठोड व राहुल संदीप राठोड के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है. शहर पुलिस थाने के मुताबिक 19 मार्च की शाम 7 बजे के करीब मधुकर राठोड अपने घर में मौजूद थे. इस समय उसका छोटा भाई उमेश राठोड शौच विधि निपटाने के लिए घर के बगल में स्थित खेत में गया था. उस दौरान मधुकर को उमेश के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. यह शोर सुनकर मधुकर घटनास्थल पर पहुंचा.
इस दौरान संदीप बाबूलाल राठोड यह उमेश को पीट रहा था और कह रहा था कि तू उसकी पत्नी की तरफ क्यों देखता है. इस बात को लेकर विवाद कर रहा था. इस बीच संदीप ने उसके हाथ में रखी लोहे की रॉड उमेश के पैर पर मार दी. लोहे की रॉड का मार लगने से दाहिने पैर से खून निकलने लगा व पीठ तथा सिर पर भी रॉड से हमला किया गया. इतना ही नहीं तो वहां पर मौजूद राहुल संदीप राठोड भी गाली गलौज करने लगा. विवाद सुलझाने के लिए मध्यस्थता करने जाने पर मधुकर के साथ भी दोनों ने गाली गलौज की और फिर से बीच में आने पर जान से मारने की धमकी दी.
सम्बंधित ख़बरें
महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
कानपुर में इरशाद का ‘काला खेल’, दो युवतियों को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
बड़नगर मोहर्रम जुलूस विस्फोट केस में जांच तेज, ATS की एंट्री से खुल सकते हैं खौफनाक राज; 9 आरोपी गिरफ्तार
भंडारा में 245 किलो गांजा जब्त, सेंदूरवाफा टोल प्लाजा पर नारकोटिक्स और पुलिस की बड़ी कार्रवाई
गांव के लोगों व मधुकर के चचेरे भाई अनिल धनु राठोड व नामदेव बिरजुसिंग राठोड ने विवाद को सुलझाया. इसके बाद उमेश को पुसद उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद यवतमाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया. मारपीट में उमेश राठोड का दाहिना पैर फ्रैक्चर हुआ है. मामले की जांच शहर पुलिस कर रही है.
Two people together beat a person and fractured his leg incident of aregaon campus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














