भंडारा में 245 किलो गांजा जब्त, सेंदूरवाफा टोल प्लाजा पर नारकोटिक्स और पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Bhandara Narcotics Raid: भंडारा के सेंदूरवाफा टोल प्लाजा पर नारकोटिक्स कंट्रोल टीम और साकोली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 245 किलो गांजा जब्त किया गया।
bhandara 245 kg ganja seizedsendurwafa toll plaza
Ganja Seizure (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bhandara Ganja Seizure: भंडारा जिले के राष्ट्रीयराजमार्ग स्थित सेंदूरवाफा टोल प्लाजा पर मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल टीम और साकोली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 245 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। ओडिशा से नागपुर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे इस मादक पदार्थ को आयशर ट्रक में कैरेटों के नीचे छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने ट्रक चालक और क्लीनर को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

वाहन की जांच प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई के नारकोटिक्स विभाग को गोपनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि - ओडिशा के संबलपुर से आयशर ट्रक (क्र।एमएच-40-सीडी-4548) के जरिए बड़ी मात्रा में गांजे की खेप नागपुर ले जाई जा रही है।

सेंदूरवाफा टोल प्लाजा पर बड़ी कार्रवाई

सूचना की पुष्टि होने के बाद नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी सतीश ठाणेदार और महादेव आचरेकर के नेतृत्व में टीम ने साकोली पुलिस के सहयोग से सेंदूरवाफा टोल प्लाजा पर जाल बिछाया। सुबह करीब 10:30 बजे संदिग्ध ट्रक के टोल प्लाजा पहुंचते ही उसकी गहन तलाशी ली गई। जांच के दौरान ट्रक में रखी कैरेटों के नीचे बेहद चालाकी से छिपाकर रखा गया 245 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पूरी खेप को जब्त कर लिया गया।

अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क

कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक रामेश्वरी, नागपुर निवासी कमलेश किरणसिह बघेल (42) तथा क्लीनर हातुरणा, तहसील वरुड, जिला अमरावती निवासी प्रशांत श्रवण धुर्वे (22) को हिरासत में लिया गया, नारकोटिक्स विभाग ने आरोपियों, ट्रक और जब्त गांजे को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया है। प्राथमिक जांच में आशका जताई जा रही है कि यह खेप किसी बड़े अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है।

ट्रक से करोड़ों का गांजा जब्त

नारकोटिक्स विभाग अब इस तस्करी के मुख्य सरगना, आपूर्ति श्रृंखला और इससे जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटा है। अधिकारियों का कहना है कि गोपनीय सूचना के आधार पर की गई इस सुनियोजित कार्रवाई से राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिए संचालित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com