बड़नगर मोहर्रम जुलूस विस्फोट केस में जांच तेज, ATS की एंट्री से खुल सकते हैं खौफनाक राज; 9 आरोपी गिरफ्तार

Badnagar Blast Case: बड़नगर विस्फोट मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, मामले की गंभीरता को देखते हुए ATS भी जांच में शामिल होकर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
ATS joins investigation into Badnagar Moharram procession explosion case
गिरफ्तार आरोपियों से उठक-बैठक कराती पुलिस टीम। (फोटो सोर्स: नवभारत)
Updated on

Ujjain Police Action On Badnagar Stunt:उज्जैन जिले के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान क्रेन से हवा में लटकाए गए वाहन में हुए विस्फोट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच लगातार आगे बढ़ाई जा रही है।

हाल ही में पांच और आरोपी दबोचे गए

एडिशनल एसपी करणदीप सिंह ने बताया कि पहले गिरफ्तार आरोपियों के बाद पुलिस ने हाल ही में पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन को इस केस में और भी अन्य सुराग की तलाश है। जो इस पूरे केस को नए मोड़ पर ले जा सकती है।

जांच में ATS भी हुई शामिल

मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी टेररिज्म स्क्वाड की टीम भी बड़नगर पहुंची। एटीएएस अधिकारियों ने मुख्य आरोपी शोएब खान और उसके दो साथियों से पूछताछ की। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों को स्थानीय पुलिस के साथ साझा किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मोहर्रम जुलूस के दौरान हुआ था विस्फोट

23-24 जून की रात मोहर्रम जुलूस के दौरान जय स्तंभ चौक पर क्रेन से करीब 40 फीट ऊंचाई पर एक चार पहिया वाहन लटकाकर उसमें पटाखों के बारूद से विस्फोट किया गया था। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आया और पुलिस ने जांच शुरू की।

कई एजेंसियां कर रहीं जांच

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे अखाड़ों के बीच प्रतिस्पर्धा से जुड़ा मामला बताया है। फिलहाल एफएसएल, जिला पुलिस, स्पेशल ब्रांच और एटीएस संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आवश्यकता पड़ने पर आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://youtu.be/Kcf0kOUmNY4?si=qVpXCrHEU7h9YA7I

Navbharat Live
navbharatlive.com