-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Intensity Of Rain Increased In Yavatmal Flood Water Entered 230 Houses 9 Gates Of Isapur And Bembla Dam Were Opened
यवतमाल में बढा बारिश का जोर, 230 घरों में घुसा बाढ़ का पानी, ईसापुर और बेम्बला बांध के खोले गए 9 गेट
- Written By: आंचल लोखंडे
Yavatmal flood: पिछले 2 दिनों में हुई भारी बारिश के कारण पुसद तालुका में ऊपरी पूस बांध 100 प्रतिशत भर गया है और वर्तमान में इसके 27 सेंटीमीटर ओव्हर फ्लो हो रहा है।

यवतमाल में बढा बारिश का जोर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Yavatmal News: यवतमाल ज़िले में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। मुसलाधार बारिश के चलते नागरिकों को प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड रहा है। गाज गिरने से किसान समेत 3 मवेशियों की मौत हो गयी है। तो एक चरवाहा बाढ में बह जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। उमरखेड तालुका के 230 घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे नागरिकों को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा, एहतियात के तौर पर उमरखेड और पुसद तालुका की 20 सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है क्योंकि पानी सड़कों और पुलों से होकर बह रहा है। इतना ही नहीं, ईसापुर और बेम्बला परियोजनाओं में पानी के भारी जमाव के कारण, बेम्बला बांध के 6 और ईसापुर के 3 गेट खोल दिए गए हैं, प्राकृतिक आपदा विभाग ने जानकारी दी है।
बाढ़ का पानी का पानी घरों में घुसने से कुल 230 घरों को नुकसान पहुंचा है। यह घटना उमरखेड तालुका में सामने आई। इनमें ग्राम सावलेश्वर के 20, चातारी के 130 और शिवाजीनगर-2 के 80 घर शामिल हैं। जिन घरों में बाढ़ का पानी घुस गया, वहां बड़ी मात्रा में अनाज, कपडा और बच्चों की स्कूली सामग्री बर्बाद हो गई। इसके अलावा, कुछ घर ढह गए। उमरखेड तालुका में बारिश के कारण सड़कों और नालों से भारी मात्रा में पानी बह रहा है। इसलिए एहतियात के तौर पर 17 सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
उमरखेड और पुसद तालुका में 20 से अधिक सड़कें बंद
इनमें चतारी-उंचवडद, बिटरगांव-चिंचोली संगम, गांजेगांव-हिमायतनगर, देवसरी-हरडप, कोरटा-किनवट, ढाणकी-बिटरगांव, सोइट.-ढाणकी, जेवली-मथुरानगर, धानोरा-मान्याली-बिटरगैंव, भवानी-वालतूर, ब्राह्मणगांव-चातारी, कोपरा बु.-चातारी, दराटी-शिवाजीनगर, सोनदाबी-बोरिवन, चिखली-किनवट, बिटरगांव-भोजनगर आदि सड़कें शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, फसलें डूबीं, मकान टूटे हुए हजारों किसान बेघर
लंबित आवेदनों का 10 दिन में करें निपटारा, महाराजस्व समाधान शिविर में पालकमंत्री संजय राठोड का निर्देश
भंडारा जिले में बारिश की मार से बिगड़ा खेती का गणित, सिर्फ 69% क्षेत्र में बुआई, बढ़ रही किसानों की चिंता
अमरावती में मूसलाधार बारिश से मची तबाही, 57 हजार हेक्टेयर फसलें बर्बाद, 1,092 मकान क्षतिग्रस्त
इसके अलावा, पुसद तालुका में शेम्बलपिंपरी-ईसापुर, धानोरा-वडगांव और हिवलनी आदि सड़कें बाढ के चलते यातायात के लिए बंद है। बारिश के कारण पुसद तालुका के ईसापुर बांध में पानी का भारी जमाव हो गया है। इसलिए एहतियात के तौर पर 16 अगस्त को बांध के तीन गेट 50 सेंटीमीटर तक खोल दिए गए। इससे 4988 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी छोड़ा जा रहा है। इसी तरह, बाभुलगांव तालुका में बेम्बला बांध के 6 गेट 13 अगस्त को रात 10 बजे 25 सेंटीमीटर तक खोल दिए गए। इससे 126 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी छोड़ा जा रहा है।
पूस नदी में बाढ़ की संभावना
पिछले दो दिनों में हुई भारी बारिश के कारण पुसद तालुका में ऊपरी पूस बांध 100 प्रतिशत भर गया है और वर्तमान में इसके 27 सेंटीमीटर ओव्हर फ्लो हो रहा है। चूंकि यह बांध पूस नदी पर है, इसलिए नदी में कभी भी बाढ़ आ सकती है। इसलिए प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। इसके अलावा, आज पूरे दिन जिले में भारी बारिश हुई। इससे किसानों में खुशी का माहौल है।
ये भी पढ़े: गोंदिया में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जिले के समग्र विकास के लिए शासन प्रतिबद्ध: लोढ़ा
गाज गिरने से किसान गंभीर रूप से घायल
खेत में काम करते समय अचानक हुई तूफानी बारिश और गाज गिरने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना घाटंजी तालुका के कोच्चि शिवर में 15 अगस्त की दोपहर की बताई जा रही है। ग्राम कोच्चि निवासी किसान कवडू अक्कलवार हमेशा की तरह एक खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान तूफानी बारिश के दौरान अचानक उन पर आकाशिय बिजली गिरी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, कवडू अक्कलवार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बिजली गिरने से किसान समेत 3 मवेशियों की मौत
इसके अलावा, जंगल में चर रही दो गायें और एक बैल भी बिजली गिरने से मारे गए। ये घटनाएं 15 अगस्त की शाम को जिले के विभिन्न तालुकों में हुईं। 15 अगस्त की दोपहर पुसद तालुका के का-होल शिवार में हुई। किसान सतीश उत्तम ढगे और दत्ता सुरेश पवार जंगल में अपनी गायों को चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली गिरने से दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई।
अन्य घटना मारेगांव तालुका के मार्डी में हुई। इसमें मार्डी निवासी विनोद चंदनखेड़े अपने खेत में बैल चरा रहे थे। उन पर भी बिजली गिरी और बैल गंभीर रूप से घायल होकर मर गया। इन तीनों घटनाओं की जानकारी मिलते ही स्थानीय मंडल अधिकारी और पटवारी ने मौके पर जाकर घटना का पंचनामा किया और रिपोर्ट उच्च स्तर पर भेज दी गई है।
Intensity of rain increased in yavatmal flood water entered 230 houses 9 gates of isapur and bembla dam were opened
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एक बस बनी शहर की मुसीबत, बीच रास्ते बंद हुई बस ने थाम दी छत्रपति संभाजीनगर की रफ्तार, जाम में फंसे हजारों लोग
Aug 05, 2026 | 09:39 AMअजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
Aug 05, 2026 | 09:34 AMदुनिया को बड़ी राहत: अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज खोलने पर डील आज, जानें क्या हैं इसकी शर्तें
Aug 05, 2026 | 09:29 AMनवभारत विशेष: वन नेशन, वन इलेक्शन: क्या भारत इंडोनेशिया की गलती दोहराएगा?
Aug 05, 2026 | 09:25 AMनगरसेवक मालिक नहीं सेवक हैं, एकनाथ शिंदे ने कल्याण-डोंबिवली के जनप्रतिनिधियों को दी सादगी और सेवा की सीख
Aug 05, 2026 | 09:25 AMअब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें क्या है नया नियम
Aug 05, 2026 | 09:20 AMदतिया में आज कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, निकाला जाएगा विजयी जुलूस, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी होंगे शामिल
Aug 05, 2026 | 09:20 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














