- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Government Is Committed To Overall Development Of Gondia District Said Minister Mangalprabhat Lodha
गोंदिया में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जिले के समग्र विकास के लिए शासन प्रतिबद्ध: लोढ़ा
- Written By: आंचल लोखंडे
Mangalprabhat Lodha: गोंदिया जिले में कौशल विकास के अनुरूप, विश्व बैंक और महाराष्ट्र शासन के सहयोग से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गोंदिया में 'दक्ष' प्रकल्प शुरू किया जाएगा।

गोंदिया में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gondia News: गोंदिया जिले के विभिन्न वर्गों के जरूरतमंद लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास हम कर रहे हैं। शासन की योजनाओं का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन कर जिले के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसा प्रतिपादन राज्य के कौशल, रोजगार, उद्यमिता व नवाचार मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा ने किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर, जिप उपाध्यक्ष सुरेश हर्षे, जिलाधीश प्रजीत नायर, जिप सीईओ मुरुगानंथम, पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे मुख्य रूप से उपस्थित थे।
प्रारंभ में, मंत्री लोढ़ा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। तत्पश्चात उन्होंने मैदान पर परेड का निरीक्षण किया। पुलिस बैंड ने महाराष्ट्र गीत प्रस्तुत किया। परेड का संचालन भारत रिजर्व बटालियन, पुरुष पुलिस बल, महिला पुलिस बल, होमगार्ड पुरुष बल, होमगार्ड महिला बल, फुलचुर हाईस्कूल भारत स्काउट बल, पुलिस बैंड बल, श्वान बल, एम्बुलेंस बल और अग्निशमन दल द्वारा किया गया।
गोंदिया जिला धान उत्पादक जिला
मंत्री श्री लोढ़ा ने आगे कहा कि गोंदिया जिला धान उत्पादक जिले के रूप में जाना जाता है। शासकीय समर्थन मूल्य धान खरीदी योजना के अंतर्गत खरीफ पणन मौसम 2024-25 में 189 धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से 78 हजार 349 किसानों से 24 लाख 67 हजार 531 क्विंटल धान खरीदा गया। इसका समर्थन मूल्य 567 करोड़ 53 लाख 22 हजार रु. है और किसानों को 567 करोड़ 41 लाख 90 हजार रु. का भुगतान किया गया। साथ ही, खरीफ पणन मौसम 2024-25 में, शासन ने पंजीकृत किसानों को प्रोत्साहन राशि (बोनस) स्वीकृत की है और 90 हजार 328 किसानों को 180 करोड़ 61 लाख 53 हजार रु. की प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
गोंदिया जिले की इस तहसील में बस के लिए तरस रहे लोग, कई गांवाें में सिर्फ वोटिंग के दिन दिखती है ‘लाल परी’
परीक्षा है या ‘अग्निपरीक्षा’, गोंदिया में छात्रों ने की एग्जाम टालने की मांग; हीट स्ट्रोक के डर से बढ़ी चिंता
फर्जी बीजों से बचें किसान, कृषि विभाग ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
गोंदिया में ‘दक्ष’ प्रकल्प शुरू
गोंदिया जिले में कौशल विकास के अनुरूप, विश्व बैंक और महाराष्ट्र शासन के सहयोग से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गोंदिया में ‘दक्ष’ प्रकल्प शुरू किया जाएगा। इस प्रकल्प के अंतर्गत, संस्था में आधुनिक कौशल पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है और इसे एक आदर्श आईटीआई में परिवर्तित किया जाएगा। इससे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था का पूर्ण रूप से कायाकल्प हो जाएगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में युवाओं को कौशल विकास के अवसर प्रदान करने और युवाओं को उग्रवादी गतिविधियों की ओर प्रवृत्त होने से रोकने के उद्देश्य से गोंदिया जिले के पालांदुर में एक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शुरू किया गया है।
ये भी पढ़े: गड़चिरोली जिला विकास निधि का पैसा जनहित के लिए, सहपालकमंत्री एड. जयस्वाल का कथन
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को प्रति वर्ष तीन किश्तों में 6 हजार रु. की राशि प्राप्त हो रही है और इस योजना की 20वीं किश्त प्रधानमंत्री द्वारा 2 अगस्त 2025 को जिले के 2 लाख 20 हजार 989 पात्र किसानों को वितरित की गई। अधिकतम श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में जिले में कुल 357 करोड़ 20 लाख 76 हजार रु. की धनराशि व्यय की गई है, जिसमें से 1 करोड़ 33 हजार मानव दिवस रोजगार का सृजन किया जा चुका है। इसके माध्यम से 1 लाख 97 हजार 593 परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।
‘राजस्व सप्ताह’ मनाया गया
जिले में 1 से 7 अगस्त 2025 तक ‘राजस्व सप्ताह’ मनाया गया और इस दौरान नागरिकों को विभिन्न प्रमाण-पत्र, प्रमाणपत्र के साथ-साथ बड़े पैमाने पर सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंत्री लोढा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सामूहिक अंगदान की शपथ भी ली गई। संचालन मंजूश्री देशपांडे ने किया। कार्यक्रम में अपर जिलाधीश मिनाज मुल्ला, निवासी उप जिलाधीश भैयासाहेब बेहेरे, उपविभागीय अधिकारी चंद्रभान खंडाइत, पुलिस उप अधीक्षक नंदिनी चानपुरकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे।
Government is committed to overall development of gondia district said minister mangalprabhat lodha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Karnataka CM 2026: डीके शिवकुमार बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ
May 30, 2026 | 07:54 PMशासक हत्यारे बन गए…अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए
May 30, 2026 | 07:51 PMKala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
May 30, 2026 | 07:45 PM19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
May 30, 2026 | 07:33 PMBullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
May 30, 2026 | 07:26 PMउड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
May 30, 2026 | 07:14 PMRobotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













