- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Adulterated Sweets Powder Milk Fda Inaction Jhari Jamni
दूध-खोवा नहीं…फिर भी दुकानों में मिठाई, यवतमाल में मिलावट का धंधा तेज, कब खुलेगी FDA की नींद?
Adulterated Sweets in Yavatmal: झरी जामणी में दूध और खोवा की भारी कमी, फिर भी मिठाइयों की बिक्री जारी। मिलावट के बढ़ते धंधे पर FDA का ढीला रवैया, नागरिकों में आक्रोश।
- Written By: प्रिया जैस

एफडीए (AI Generated Image)
Yavatmal News: झरी जामणी तहसील में दूध की किल्लत चरम पर है। गांवों में दुधारू पशुओं की संख्या घटने से हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कई इलाकों में शाम के बाद चाय तक मिलना मुश्किल हो जाता है। लेकिन आश्चर्य की बात यह कि बाज़ार में मिठाइयों की बिक्री पहले जैसी ही जारी है। ऐसे में नागरिकों का एक ही सवाल “जब दूध नहीं, खोवा नहीं… तो मिठाई आ कहां से रही है?”
तहसील में एक भी अधिकृत दूध संग्रह केंद्र नहीं है। जो थोड़ा-बहुत दूध उपलब्ध होता है, वह चाय दुकानों और घरगृहस्थी में ही खत्म हो जाता है। ऐसे में खवा बनने का सवाल ही नहीं उठता। परंतु बाजार में पेड़ा, बरफी, खोवा मिठाइयों की भरमार यहीं सबसे बड़ा संदेह है।
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कोई भी मिठाई दुकान अब अपने यहां दूध फांककर ताज़ा खोवा तैयार नहीं करती। पहले दुकानों में खवा बनाने की बड़ी कढ़ाइयां दिखती थीं, पर अब वह दृश्य पूरी तरह गायब हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा चुनाव: BJP की पहली लिस्ट जारी, महाराष्ट्र पर सस्पेंस बरकरार; क्या नवनीत राणा और तावड़े मारेंगे बाजी?
अमेरिका को गाली देना चाहिए, ईरान को…? गिरीश महाजन ने ईरान को लेकर सोनिया के पूछे सवाल पर दिया बयान
ठाणे की परंपरा और शोक: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नहीं खेली होली, बालासाहेब-दिघे को किया नमन
लाल परी का ‘मुनाफा अवतार’: विज्ञापनों से होगी 250 करोड़ की कमाई, 1 करोड़ यात्रियों का लक्ष्य
पाउडर मिल्क से बन रहा ‘गोल्डन खोवा’?
जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर और वणी की ओर से आने वाले शीत-वाहन (कूल व्हीकल) में पाउडर मिल्क से तैयार मिलावटी खवा और मिठाई बड़े पैमाने पर झरी जामणी क्षेत्र में सप्लाई की जाती है। यही सामग्री स्थानीय दुकानों में ‘ताज़ा खवा मिठाई’ के नाम पर बेची जाती है। अंतिम सवाल फिर वही दूध नहीं… खवा नहीं… तो मिठाई कहां से बन रही है? और क्या जनता के स्वास्थ्य से ऐसे ही खिलवाड़ होता रहेगा?
FDA के खिलाफ जनता में आक्रोश
स्थानीय लोगों का कहना है कि खाद्य और औषध प्रशासन की निष्क्रियता ने मिलावट करने वालों के हौसले बढ गया हैं। नागरिकों ने मांग की है कि झरी, पाटण और मुकुटबन क्षेत्र के सभी स्वीट मार्ट, होटल और डेयरी उत्पाद विक्रेताओं पर त्वरित छापे डाले जाएं।
यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र की प्राचीन धरोहरों को मिलेगी नई पहचान! 50 मंदिरों पर राज्य सरकार बनाएगी बिग बजट फिल्म
अकेला अधिकारी हूं, तहसील में आकर जांच करूंगा
यवतमाल जिले में FDA विभाग में मैं अकेला अधिकारी कार्यरत हूं। दूसरे अधिकारी की तबीयत खराब होने के कारण वे चिकित्सीय अवकाश पर हैं। मुझे थोड़ा समय दें, आपके झरी जामणी तहसील में आकर मिठाई और खोवे की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
– आनंद महाजन, FDA अधिकारी, यवतमाल।
- नवभारत लाइव के लिए यवतमाल से रफीक कनोजे की रिपोर्ट
Adulterated sweets powder milk fda inaction jhari jamni
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राज्यसभा चुनाव: BJP की पहली लिस्ट जारी, महाराष्ट्र पर सस्पेंस बरकरार; क्या नवनीत राणा और तावड़े मारेंगे बाजी?
Mar 04, 2026 | 08:30 AMआज मिलेगा T20 वर्ल्ड कप का पहला फाइनलिस्ट, कोलकाता में होने जा रहा महामुकाबला, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट
Mar 04, 2026 | 08:26 AMखुद तालिबान से पीट रहा पाकिस्तान…लेकिन US-ईरान के बीच ‘शांतिदूत’ बनने का सपना सजा रहे शहबाज, दिया प्रस्ताव
Mar 04, 2026 | 08:25 AMMiddle East Crisis: एयर इंडिया ने 4 मार्च तक रद्द कीं खाड़ी देशों की उड़ानें, इंडिगो का रेस्क्यू शुरू
Mar 04, 2026 | 08:14 AMगेट खुलते ही चल पड़ी लिफ्ट…गुजरात के वलसाड से आया दिल दहलाने वाला VIDEO
Mar 04, 2026 | 08:10 AMHoli 2026: रंग, ऑयली फूड और मस्ती के बाद बॉडी को करें रीसेट, इन 4 डिटॉक्स टिप्स से तुरंत मिलेगा आराम
Mar 04, 2026 | 08:03 AMअली खामेनेई के बेटे मोज्तबा बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर, लग गई मुहर, IRGC के दबाव में लिया गया फैसला
Mar 04, 2026 | 07:58 AMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM













