
वाशिम न्यूज
Washim News: इस वर्ष के रबी सीजन में 15 हजार 714 किसानों को 180 करोड़ रुपयों का कर्ज वितरण का लक्ष्य दिया गया है। इसमें से 31 अक्टूबर तक विविध बैंकों की ओर से केवल 575 किसानों को 11 लाख रुपयो का फसल कर्ज वितरण किया गया है। लक्ष्य के अनुसार केवल 6 प्रश ही कर्ज का वितरण होने से कर्ज वितरण की गति धीमी रहने का नजर आ रहा है।
जिससे अभी अनेक किसानों को कर्ज देना शेष है। रबी सीजन 2025-26 इस वर्ष में जिले के लिए 180 करोड़ रुपयो का कर्ज वितरण का लक्ष्य दिया गया है। इसमें 15 हजार 714 किसानों को इसका लाभ मिलना अपेक्षित होकर बैंक निहाय लक्ष्य निश्चित किया गया है। अक्टूबर और नवंबर महीने में फसल कर्ज वितरण की गति धीमी रही है।
जिस से वितरण का प्रतिशत किस प्रकार से बढ़ाया जाए इसे लेकर प्रश्न उपस्थित हो रहा है। फसल कर्ज वितरण में सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंक आघाड़ी पर रहने का चित्र रहता है। निजी क्षेत्रों की बैंकों ने भी बहुत सारे कर्ज वितरण किया है, इस वर्ष के खरीफ सीजन में अतिवृष्टि से फसलों का बड़ा नुकसान होने से किसानों पर आर्थिक संकट मंडराया है।
यह भी पढ़ें – Zero Mile अंडरपास पर हाई कोर्ट का बड़ा सवाल! महामेट्रो से मांगी 13 मंजूरियों की रिपोर्ट
रबी सीजन पर किसानों का अर्थचक्र निर्भर होकर खर्च और आय कम होने की स्थिति निर्माण होने से कर्ज वितरण से किसानों को बड़ी राहत मिलती है। लेकिन कर्ज वितरण की कछुआ गति रहने का नजर आ रहा है।
कर्ज वितरण की स्थिति को देखा जाए तो इस में सार्वजनिक क्षेत्रो की बैंको ने 5.16 प्रश कर्ज का वितरण किया है़। तो इसी प्रकार से निजी क्षेत्रों के बैंकों ने 19.95 प्रश कर्ज वितरण किया है। जिला मध्यवर्ती बैंक ने 0.96 प्रश कर्ज वितरण किया है। विशेषता में किसानों की बैंक के रुप में पहचान रहनेवाले जिला मध्यवर्ती बैंक को एक हजार 981 किसानों को कर्ज वितरण करने का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन इसमें 30 अक्टूबर तक मात्र 0.96 प्रश ही कर्ज वितरित किया गया है।






