-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Gujarat Marriage Registration Law Amendment Parental Consent Debate
नवभारत संपादकीय: गुजरात में अभिभावकों की सहमति से ही विवाह
- Written By: अंकिता पटेल
Marriage Registration Amendment: गुजरात सरकार विवाह पंजीयन में अभिभावक सहमति अनिवार्य होगी।'लव जिहाद' रोकने के नाम पर लाए जा रहे इस संशोधन से वयस्कों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता अधिकारों पर बहस तेज हो गई।

Parental Consent Marriage Law ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Parental Consent Marriage Law: गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार लव जिहाद को रोकने के उद्देश्य से विवाह के पंजीयन में माता-पिता या अभिभावकों की सहमति अनिवार्य करने जा रही है। इसके लिए गुजरात विवाह पंजीयन कानून 2006 में संशोधन किया जाएगा। यह कदम लड़कियों व सनातन धर्म की गरिमा सुरक्षित रखने के नाम पर उठाया गया है।
यहां प्रश्न उठता है कि वयस्क हो चुके युवाओं के अपने मर्जी व पसंद से विवाह करने में हस्तक्षेप क्यों होना चाहिए? कानून और संविधान ने उन्हें अपने जीवनसाथी के चयन का अधिकार दे रखा है, क्या गुजरात सरकार का कदम उनकी आजादी पर बंधन नहीं लगाला? एक ओर तो प्रधानमंत्री मोदी गाहे-बगाहे नारी शक्ति का गुणगान करते हैं तथा उनकी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ का दावा करती है, वहीं गुजरात में विवाह के रजिस्ट्रेशन में पालकों की सहमति अनिवार्य की गई है।
यह व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर बंधन है। वर्तमान समय में विवाह का पंजीयन इसलिए महत्व रखता है क्योंकि इससे वैवाहिक संबंधों को कानूनी वैधता मिलती है तथा पासपोर्ट बनवाने, उत्तराधिकार तय करने तथा अन्य दस्तावेज बनवाने में मदद मिलती है अन्यथा इसे लिव-इन जैसा माना जा सकता है। तलाक भी लेना हो तो विवाह की वैधता सिद्ध करनी होती है।
सम्बंधित ख़बरें
11 जुलाई का इतिहास: मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके
नवभारत संपादकीय: अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, होर्मुज जलडमरूमध्य बना टकराव का केंद्र
नवभारत विशेष: ‘काश किसी ने तुरंत पानी डाला होता…’ एसिड अटैक सर्वाइवर की दर्दभरी अपील
Navabharat Nishanebaaz: समझो सच तो होगे खुशहाल, संघ वटवृक्ष, BJP है डाल
इसके लिए मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का होना जरूरी है। गुजरात विधानसभा में उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने प्रस्तावित संशोधन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि कुछ घटक वर्तमान प्रक्रिया का दुरुपयोग कर रहे हैं। मासूम लड़कियों को बहला-फुसला कर विवाह पंजीयन करने की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं।
अन्य धर्म के युवक अपना बनावटी हिंदू नाम रखकर धोखाधड़ी से हिंदू लड़कियों से शादी कर रहे हैं। उनकी असलियत शादी के बाद सामने आती है। लव जिहाद के जरिए धमर्मांतरण कराया जाता है। समाज और संगठनों की ओर से मांग की जा रही है कि विवाह पंजीयन कानून सख्त किए जाएं तथा वर-वधु का विवाह के संबंध में अपने पालकों को सूचित कर उनकी मंजूरी लेना आवश्यक रहेगा।
रजिस्ट्रेशन के आवेदन के साथ पालकों के नाम, पता व संपर्क का विवरण देना अनिवार्य होगा। यूपी और मध्य प्रदेश में धर्मातरण विरोधी कानून बने हैं। उत्तराखंड के समान नागरिक कानून के तहत लिव-इन में रहने वाले जोड़ों को पंजीयन कराना अनिवार्य हो गया है।
दूसरी ओर लता सिंह बनाम उत्तर प्रदेश सरकार, लक्ष्मीबाई चंदारगी विरुद्ध कर्नाटक राज्य जैसे मामलों में टिप्पणी की गई है कि वयस्कों के विवाह संबंधी निर्णय में परिवार या समुदाय बाधक नहीं बन सकते।
संविधान का अनुच्छेद 21 उन्हें जीवन की सुरक्षा और व्यक्तिगत आजादी प्रदान करता है। इसलिए गुजरात सरकार का प्रस्ताव संवैधानिक कसौटी पर टिक नहीं पाएगा। यह बात अलग है कि गुजरात के पाटीदार व अन्य समुदायों ने विवाह पंजीयन में पालकों की सहमति अनिवार्य करने की पुरजोर मांग की है।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Gujarat marriage registration law amendment parental consent debate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Akanksha Ranjan Sangeet: आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया, जान्हवी और सोनाक्षी ने डांस ने लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 11:26 AMतीसरे ट्राइमेस्टर की झलक शेयर कर जीता फैंस का दिल, दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी को लेकर दी बड़ी अपडेट
Jul 11, 2026 | 11:21 AMIND vs ENG 5th T20: सिर्फ जीत नहीं, नंबर-1 की बादशाहत भी दांव पर; जानिए पिच और मौसम का पूरा हाल
Jul 11, 2026 | 11:21 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: वनाधिकार धारक आदिवासी किसानों के लिए लागू होंगे अलग 7-E और 12-E रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 11:17 AMचंद्रपुरवासियों का इंतजार खत्म! पीएम ई-बस योजना के तहत जल्द दौड़ेंगी 30 AC ई-बसें; मनपा की बड़ी घोषणा
Jul 11, 2026 | 11:16 AMकेरल में 18 महीने के बच्चे की मौत, कटे होंठ के इलाज के दौरान एनेस्थीसिया देने के बाद बिगड़ी थी हालत
Jul 11, 2026 | 11:13 AMविकसित भारत @2047 का संकल्प: देश की तरक्की के लिए सरकार के साथ कदम से कदम मिलाएगा बजाज ग्रुप
Jul 11, 2026 | 11:05 AMवीडियो गैलरी

संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति
Jul 11, 2026 | 10:31 AM
आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM














