- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Two Wheelers Make Independent Lanes Memorandum Submitted To Transport Minister Gadkari
दुपहिया वाहन, स्वतंत्र लेन बनाएं; परिवहन मंत्री गडकरी को सौंपा ज्ञापन
- Written By: नवभारत डेस्क

समुद्रपुर (सं). जाम से चंद्रपुर व नागपुर मार्ग पर दुपहिया वाहनों के लिए स्वतंत्र लेन बनाने की मांग की जा रही है़ सम्पूर्ण देशभर में राष्ट्रीय एवं राज्य महामार्गों को वाहनों के परिवहन के लिए मजबूत और सुचारू बनाया जा रहा है. परंतु इन राष्ट्रीय और राज्यमार्गों पर दुपहियां वाहन चालकों के लिए विशिष्ट लेन उपलब्ध नहीं है, जिससे दुपहियां वाहनों के बड़े वाहनों के चपेट में आने का खतरा बरकरार है.
देश भर में राष्ट्रीय और राज्य महामार्गों पर सड़क हादसों में प्रति वर्ष लाखों लोगों की मौत होती है़ इसमें सर्वाधिक रूप से दुपहिया वाहन सवार होते है. कई बार तो पूरा परिवार दुर्घटना का शिकार हो जाता हैं तो परिवार प्रमुख, जिससे संपूर्ण परिवार पर संकट आ जाता है़ जाम से नागपुर व चंद्रपुर मार्गों पर दुपहिया वाहनों के लिए अलग से लेन बनाने की मांग इबादुल हसन सिद्दीकी ने केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को सौंपे ज्ञापन में की है.
सड़क हादसे में बड़ी संख्या में होते है अपाहिज
लोकसभा में दी जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में इस प्रकार हर वर्ष 5 लाख के ऊपर सड़क हादसे हुए. इसमें डेढ़ लाख से अधिक लोगों की जानें गई. एक लाख के ऊपर अपाहिज हुए है़ इसमें 19 से 35 आयु के 65 प्रश दुपहिया वाहन सवारों का समावेश रहा. इस तरह की दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य महामार्गों पर मुख्य सड़क से सटकर ही दुपहिया वाहनों के लिए विशिष्ट एवं अलग से लेन तैयार की जानी चाहिए. अक्सर बड़े वाहनों के आगे या पीछे चलने के कारण दुर्घटनाएं होती है. परिणामवश कई लोग अपनी जान गंवा देते है़ कई परिवार इससे बुरी तरह प्रभावित होते है. इस तरह की व्यवस्था से दुपहिया वाहन चालक स्वतंत्रता के साथ अपने लेन में चल सकता है. महामार्गो पर होनेवाली दुर्घटनाओं का प्रमाण काफी हद तक कम हो सकता है.
सम्बंधित ख़बरें
दिग्विजय भोंडवे के सिर सजा ‘महाराष्ट्र केसरी’ का ताज; मंत्री अशोक उइके ने किया आधुनिक खेल अकादमी का ऐलान
Wardha में ‘ब्लैकआउट’: कही गिरे मकान तो कही गिरे पेड़, आंधी ने उखाड़े बिजली के खंभे, देखें भयावह तस्वीरें
वर्धा में जलसंकट से निपटने की तैयारी, जिलाधिकारी ने 178 नल योजना दुरुस्ती कार्यों को दी मंजूरी
वर्धा के किसानों की बल्ले-बल्ले! 2 लाख से ज्यादा ने बनवाया ‘फार्मर ID’, अब घर बैठे मिलेगा योजनाओं का लाभ
जाम से चंद्रपुर और नागपुर मार्ग पर भारी ट्राफिक
फोरलेनों पर जहां टोल वसूला जाता है, ऐसे टोल नाकों में ऐसी व्यवस्था की गई है. यह व्यवस्था केवल टोल नाका के चंद मीटर की दूरी तक ही सीमित है. इसके बाद चौड़े मार्ग पर बड़े वाहन और छोटे वाहन एक साथ दौड़ते है. कुछ युवा ऐसे समय स्टंट कर अपनी और दुसरों की जान भी जोखिम में डालने से बाज नहीं आते है. अलग से दुपहिया वाहनों के लेन होने से राष्ट्रीय और राज्य महामार्गों पर वाहनों का परिवहन सुचारू रूप से होगा. अन्यथा इसी प्रकार प्रति वर्ष सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या में इजाफा होता जाएगा. जाम से चंद्रपुर और नागपुर मार्ग पर आए दिन दुपहिया वाहनों की हादसों की संख्या में इजाफा हुआ है़ इसलिए विशेष लेन की मांग केंद्रीय मंत्री गडकरी से की है.
Two wheelers make independent lanes memorandum submitted to transport minister gadkari
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज स्ट्रेट संकट में यूक्रेन की एंट्री, जेलेंस्की ने कहा- हमारे पास है रूस की नाकेबंदी तोड़ने का अनुभव
Apr 03, 2026 | 09:09 PMकरियर और बिज़नेस में आ रही अड़चनों से कैसे मिलेगा छुटकारा? विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन चुपचाप कर लें ये उपाय
Apr 03, 2026 | 09:07 PMहवाई यात्रियों की जेब पर डाका! IndiGo की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी, एक्शन में आई सरकार; दी कड़ी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 09:00 PMDhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, वर्ल्डवाइड में 1500 क्लब में एंट्री
Apr 03, 2026 | 08:57 PM‘कैश फॉर टिकट’ के आरोपों का दें जवाब’, CPI सांसद ने राहुल गांधी को लिखा पत्र; पूछे गंभीर सवाल
Apr 03, 2026 | 08:53 PM‘दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ो और…’, US ने कबूला ईरान ने मार गिराया गया हमारा फाइटर जेट, ‘सर्च ऑपरेशन’ जारी
Apr 03, 2026 | 08:48 PMक्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा
Apr 03, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














