वर्धा के किसानों की बल्ले-बल्ले! 2 लाख से ज्यादा ने बनवाया 'फार्मर ID', अब घर बैठे मिलेगा योजनाओं का लाभ

Wardha Farmer ID Registration: वर्धा में डिजिटल क्रांति। 2 लाख किसानों ने बनवाया फार्मर आईडी। अब सीधे बैंक खाते में आएगा सरकारी योजनाओं का लाभ। जानें एग्रिस्टैक और आधार लिंकिंग की पूरी प्रक्रिया।
Over 2 lakh farmers in Wardha district created their unique Farmer ID under the AgriStack scheme. Direct benefits of PM-Kisan and crop insurance to be credited.
फार्मर आईडी (AI Generated Image)
Published on
Updated on

Digital Farmer Identity Card: कृषि विभाग और स्थानीय प्रशासन ने किसानों को उनके कृषि लाभ सुनिश्चित करने के लिए फार्मर आईडी बनवाने का अभियान तेज कर दिया है। यह कदम केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया गया है। जिला स्तर के आंकड़ों के अनुसार कुल 2,25,481 खाता धारक किसानों में से अब तक 2,02,852 किसानों ने अपना फार्मर आईडी बनवा लिया है।

यह पहचान पत्र किसानों के लिए कई योजनाओं में प्रमाणिकरण की आवश्यकता को समाप्त करेगा और सरकारी सहायता को तेज़ी से उपलब्ध कराएगा। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, फार्मर आईडी के माध्यम से किसानों को फसल बीमा, पीक कर्ज, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और अन्य कृषि अनुदान सीधे उपलब्ध होंगे।

फार्मर ID न होने के नुकसान

जिन किसानों के पास फार्मर आईडी नहीं होगी, उन्हें इन लाभों से वंचित रहना पड़ सकता है। इसलिए विभाग ने किसानों से समय रहते फार्मर आईडी बनवाने का आग्रह किया है। कृषि विभाग का कहना है कि यह योजना किसानों के लिए एक महत्त्वाकांक्षी कदम है। अब किसानों को बार-बार अलग-अलग योजनाओं के लिए प्रमाणपत्र जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। एक बार फार्मर आईडी बन जाने के बाद सभी सरकारी लाभ सीधे उनके खाते में पहुंचेंगे। अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे अग्रिस्टैक योजना के तहत अपना सातबारा आधार लिंक कराएं और जल्द से जल्द फार्मर आईडी बनवाएं।

  • फार्मर आईडी बनवाने का अभियान तेज
  • सरकारी सहायता को तेजी से उपलब्ध कराएगा
  • किसानों को कृषि अनुदान सीधे उपलब्ध होंगे
  • सभी सरकारी लाभ सीधे उनके खाते में पहुंचेंगे

इससे न केवल उनकी योजनाओं में सुविधा होगी, बल्कि उन्हें समय और प्रयास की बचत भी होगी। फार्मर आईडी के माध्यम से किसान अब अपनी खेती से जुड़े लाभों का सीधा और आसान लाभ उठा सकेंगे। यह डिजिटल पहल किसानों के लिए सहूलियत और पारदर्शिता लाने का मार्ग प्रशस्त करती है।

आधार नंबर को खातों से लिंक करना हैं

फार्मर आईडी बनाने के लिए, किसानों को आधार नंबर को अपने खातों से लिंक करना होगा। इसके बाद उन्हें एक यूनिक पहचान क्रमांक प्रदान किया जाएगा, जिसके आधार पर उनकी जानकारी और योजनाओं के लाभ सुरक्षित तरीके से मिलेंगे। यह पहल किसानों के लिए प्रमाणिकरण की जटिलताओं को कम करने और योजनाओं का लाभ सीधे सुनिश्चित करने के लिए महत्त्वपूर्ण है।

Navbharat Live
navbharatlive.com