- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Tiger Skin Smuggling Case Five Accused In Custody Three More Arrested Selu
सेलू में तेंदुआ खाल तस्करी का पर्दाफाश, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी रिमांड पर
Leopard Skin Smuggling: वन विभाग ने नागपुर जिले से मध्यरात्रि तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल संख्या छह कर दी है। अदालत ने पाँच आरोपियों को 12 दिसंबर तक वन कस्टडी में भेज दिया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

सेलू में तेंदुआ खाल तस्करी का पर्दाफाश (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Wardha Crime News: तेंदुए की खाल तस्करी प्रकरण में वन विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए नागपुर जिले से मध्यरात्रि तीन और आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके साथ ही कुल आरोपियों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।ज्ञात हो कि सेलू परिसर में तेंदुए की खाल बेचने का प्रयास कर रही शालिनी पवार, अनिस तुमडाम और सौरभ रुंदई को वन विभाग ने पहले ही पकड़ा था।
इनमें से दो आरोपियों को न्यायालय ने एक दिन की वन कस्टडी दी थी, जबकि अनिस को जेल भेज दिया गया था। कस्टडी के दौरान मिली जानकारी के आधार पर वन विभाग की टीम ने नागपुर जिले से तीन और आरोपियों को पकड़ा। नए गिरफ्तार आरोपियों में शुभम गुणवंत थोटे, स्वप्नील गुणवंत थोटे (निवासी झिलपी मोहगांव, जिला नागपुर), और नामदेव सीताराम मसराम (निवासी खडालझर, तह. भिवापुर, नागपुर) शामिल हैं। शालिनी व सौरभ की कस्टडी समाप्त होने पर उन्हें मंगलवार को पुनः सेलू न्यायालय में पेश किया गया।
मध्यरात्रि नागपुर जिले से तीन और गिरफ्तार
वहीं, देर रात पकड़े गए तीनों नए आरोपियों को भी अदालत लाया गया। वन विभाग की मांग पर अदालत ने पांचों आरोपियों को 12 दिसंबर तक वन कस्टडी में भेज दिया। इस प्रकरण में विस्तृत जांच से कई गंभीर खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। जांच का नेतृत्व उपवनसंरक्षक हरवीर सिंह और सहायक वनसंरक्षक हरिलाल सरोदे के मार्गदर्शन में RFO मीनल तुरखेडे, वी.एस. भलावी, नौकरकर, ब्राह्मणे, क्षेत्र सहायक डी.ए. उईके और वनरक्षक एस.डी. दांडगे कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सुनेत्रा पवार का राज्यसभा से इस्तीफा; बारामती की जीत के बाद दिल्ली में उपराष्ट्रपति को सौंपा पत्र
अहिल्यानगर: प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या
‘मेरे बाप को फांसी दो’, पुणे पार्वती कांड में मां का कलेजा फटा; 9 साल की मासूम की आपबीती सुनकर दहल जाएगा दिल
PCMC Property Tax: पिंपरी-चिंचवड़ में घर-घर पहुंचेगा प्रॉपर्टी टैक्स बिल, 600 महिलाएं संभाल रहीं जिम्मेदारी
ये भी पढ़े: गड़चिरोली: रसोइयां महिलाओं को जल्द मिलेगा बढ़ा मानधन, मंत्री अशोक उईके ने दिए तुरंत आदेश
न्यायालय में पहुंचे पूर्व सांसद
गौरतलब है कि जब आरोपियों को सेलू न्यायालय में पेश किया गया, उसी समय एक बड़ी चर्चा उस वक्त शुरू हुई जब विदर्भ के वरिष्ठ भाजपा नेता और गढ़चिरोली के पूर्व सांसद अशोक नेते अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ अदालत पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने आरोपियों से बातचीत भी की। न्यायालय परिसर में नेता की उपस्थिति से सभी हैरान रह गए, और इस प्रकरण में वन विभाग पर दबाव होने की चर्चाएँ शुरू हो गई हैं।
Tiger skin smuggling case five accused in custody three more arrested selu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
May 07, 2026 | 12:05 AMबगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
May 06, 2026 | 11:00 PMअचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
May 06, 2026 | 10:39 PM7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
May 06, 2026 | 10:34 PMछह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा बिहार का विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज
May 06, 2026 | 10:32 PMमहाकुंभ की तर्ज पर सजेगी अवंतिका! सिंहस्थ के लिए बनेगा संयुक्त कंट्रोल रूम; 3100 हेक्टेयर का होगा मेला क्षेत्र
May 06, 2026 | 10:19 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का डबल अटैक, कहीं आग उगल रहा सूरज, कहीं बेमौसम बारिश का तांडव, पेड़ गिरे, फसलें बर्बाद
May 06, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














