आज से शुरू हो चुका है फाल्गुन का महीना, इस महीने इन देवी-देवताओं की विधिवत पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

Gods Worship: फाल्गुन माह की शुरुआत के साथ ही धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बन जाता है। मान्यता है कि इस पावन महीने में कुछ विशेष देवी-देवताओं की विधिवत पूजा करने से मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं।
Falgun Month Worship
फाल्गुन का महीना (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Falgun Month Worship: आज यानि 2 फरवरी 2026 से फाल्गुन माह शुरू हो गया है जो कि 3 मार्च 2026 को पूर्णिमा तिथि के दिन समाप्त होगा। फाल्गुन के महीने का इसलिए भी महत्व अधिक होता है क्योंकि यह ऋतु परिवर्तन का माह है। इस महीने सर्दियां विदा होती हैं और गर्मियों का मौसम शुरू होता है।

फाल्गुन का महीना राधा-कृष्ण को समर्पित है और इस माह होली की धूम के साथ ही लोग राधा-कृष्ण का भी पूजन करते हैं। इसके अलावा फाल्गुन में अन्य देवी-देवताओं की पूजा करना भी फलदायी माना गया है।

फाल्गुन में करें इन देवी-देवताओं का पूजन

वैसे तो हिंदू धर्म में सभी देवी-देवताओं का पूजन सालभर किया जाता है लेकिन कुछ खास महीनों में खास पूजन करने का महत्व माना गया है।

भगवान शिव का पूजन

फाल्गुन मास में भगवान शिव का पूजन किया जाए तो जातकों को रोगों से मुक्ति मिलती है। फाल्गुन माह में भगवान शिव को सफेद चंदन का टीका लगाना चाहिए।

 मां लक्ष्मी की पूजा

इसके अलावा फाल्गुन माह में धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करना भी शुभ व फलदायी माना गया है। फाल्गुन में मां लक्ष्मी का पूजन करने से लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

भगवान विष्णु की पूजा

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि और शुक्ल एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। महाशिवरात्रि और आमलकी एकादशी का पूजन करने से भगवान शिव और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

फाल्गुन माह में किन बातों का रखें ध्यान

  • फाल्गुन महीने में शीतल या सामान्य जल से स्नान करना चाहिए। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना गया है।
  • फाल्गुन के महीने में मौसमी फलों का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए।
  • इस माह में नियमित रूप से भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करनी चाहिए।
  • पूजा के दौरान फूलों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।
  • इस महीने में नशीली चीजों और मांस-मदिरा के सेवन से बचना चाहिए ।
  • इस माह में अपनी साफ सफाई और रहन सहन को लेकर भी सौम्यता और शालीनता बरतनी चाहिए।

फाल्गुन महीने में करे इन चीजों का दान

धर्म शास्त्रों के अनुसार, फाल्गुन के महीने में भी दान का बहुत महत्व होता है। इस माह व्यक्ति को अपनी क्षमतानुसार गरीब व जरूरतमंद लोगों को दान देना चाहिए। दान के रूप में आप सफेद तिल, घी, सरसों का तेल, मौसमी फल, जरूरत का सामान आदि का दान में दे सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com