फोन किसी को देते समय डर लगता है? बिना ऐप के ऐसे छुपाएं प्राइवेट फोटो, कोई गलती से भी नहीं देख पाएगा

Hide Photos: स्मार्टफोन सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं रह गया है। यह हमारी पर्सनल लाइफ का डिजिटल लॉकर बन चुका है। फोन में फैमिली, दोस्तों, डॉक्यूमेंट्स, तस्वीरें होती है जो हम किसी को नहीं दिखा सकते
Hide your private photos without any app; no one will be able to see them, even by accident.
Lock Gallery (Source. Freepik)
Updated on

How to Hide Photos Without An App: आज के दौर में स्मार्टफोन सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं रह गया है। यह हमारी पर्सनल लाइफ का डिजिटल लॉकर बन चुका है। फोन में फैमिली, दोस्तों, डॉक्यूमेंट्स और कई ऐसी तस्वीरें व वीडियो होते हैं, जिन्हें हम किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहते। यही वजह है कि फोन किसी और को देते समय मन में डर बना रहता है अगर सामने वाला गलती से कोई प्राइवेट फोटो देख ले तो?

अक्सर लोग इस समस्या का हल थर्ड-पार्टी ऐप्स में ढूंढते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना किसी अलग ऐप के भी फोटो छिपाई जा सकती हैं? जवाब है हां। आज हम आपको ऐसे आसान और सुरक्षित तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप अपनी निजी तस्वीरें बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप के पूरी तरह सुरक्षित रख सकते हैं।

क्यों खतरनाक हो सकते हैं थर्ड-पार्टी ऐप्स?

मार्केट में फोटो हाइड करने के लिए कई ऐप्स मौजूद हैं, लेकिन ये ऐप्स आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकते हैं। कई ऐप्स में जरूरत से ज्यादा परमिशन मांगी जाती है, ऐड्स दिखाए जाते हैं और कभी-कभी आपका डेटा सर्वर पर स्टोर हो सकता है। साथ ही ये ऐप्स फोन की मेमोरी भी भर देते हैं। इसलिए फोन के इनबिल्ट फीचर्स का इस्तेमाल करना सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद तरीका माना जाता है।

Android यूजर्स के लिए बेस्ट ट्रिक

अगर आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं, तो Google Photos का 'Locked Folder' फीचर आपके लिए सबसे बढ़िया ऑप्शन है। स्टेप्स जानिए:

  • Google Photos ऐप खोलें
  • नीचे दिए गए Library टैब पर जाएं
  • अब Utilities पर टैप करें
  • यहां आपको 'Locked Folder' का ऑप्शन मिलेगा, इसे सेट करें
  • अब अपनी प्राइवेट फोटो या वीडियो सिलेक्ट कर 'Move to Locked Folder' करें

इसके बाद ये तस्वीरें न तो मेन गैलरी में दिखेंगी, न एल्बम में और न ही क्लाउड बैकअप में। इन्हें देखने के लिए फिंगरप्रिंट या PIN जरूरी होगा।

iPhone यूजर्स भी न हों परेशान

अगर आप iPhone इस्तेमाल करते हैं, तो Apple ने iOS 16 के बाद फोटो छिपाना बेहद आसान बना दिया है। कैसे करें Hide:

  • Photos ऐप खोलें और फोटो चुनें
  • ऊपर दिए गए तीन डॉट्स या शेयर आइकन पर टैप करें
  • Hide ऑप्शन चुनें
  • फोटो अब Hidden Album में चली जाएगी
  • Settings में जाकर Use Face ID ऑन कर दें

अब बिना Face ID या पासवर्ड के कोई भी आपकी Hidden फोटो नहीं देख पाएगा।

नाम बदलकर भी छुपा सकते हैं फोटो

एक पुराना लेकिन असरदार तरीका यह भी है कि आप फोटो का एक्सटेंशन बदल दें। जैसे photo.jpg को photo.txt कर दें। इससे फोटो गैलरी में दिखाई नहीं देगी। दोबारा देखने के लिए बस एक्सटेंशन फिर से .jpg कर दें।

ध्यान दें

अगर आप अपनी प्राइवेट तस्वीरों को सच में सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो बिना ऐप वाले ये तरीके सबसे भरोसेमंद हैं। न डेटा लीक का डर, न अनचाहे ऐड्स बस पूरा कंट्रोल आपके हाथ में।

Navbharat Live
navbharatlive.com